ये भी पढ़ें
कुनिहार प्रीमियर लीग (KPL) 2026 का भव्य समापन, सुबाथू किलर्स बनी चैंपियन
*फाइनल में घनाघुघाट को हराया, विजेता को ₹30,000 और उपविजेता को ₹20,000 का नकद पुरस्कार*
कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-
कुनिहार प्रीमियर लीग (KPL) 2026 का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। फ्लडलाइट्स की दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
*सेमीफाइनल में संजीव चौधरी रहे मुख्य अतिथि*
सेमीफाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि *श्री संजीव चौधरी* रहे। आयोजन समिति की ओर से उनका हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
*फाइनल में सुबाथू किलर्स का जलवा*
फाइनल मुकाबला *घनाघुघाट और सुबाथू किलर्स* के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक टक्कर देखने को मिली। अंत में सुबाथू किलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए *KPL 2026 की विजेता ट्रॉफी* अपने नाम कर ली, जबकि घनाघुघाट उपविजेता रही।
फाइनल एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि *श्री डी.के. उपाध्याय* रहे। इस अवसर पर *मुकेश जी, राजेंद्र जी एवं सनी जी* भी मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का भी हिमाचली टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
*पुरस्कार वितरण*
मुख्य अतिथि श्री डी.के. उपाध्याय द्वारा *विजेता टीम सुबाथू किलर्स को ट्रॉफी के साथ ₹30,000* की पुरस्कार राशि तथा *उपविजेता टीम घनाघुघाट को ट्रॉफी के साथ ₹20,000* की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
*आयोजन समिति ने जताया आभार*
टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजन समिति के सदस्य *गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, विकास कंवर, मनोज गर्ग, नवीन शर्मा, सुमित योगीराज एवं सचिन ठाकुर* ने सभी खिलाड़ियों, मुख्य अतिथियों, सहयोगियों, प्रायोजकों, दर्शकों एवं मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, "सभी के सहयोग, विश्वास और उत्साह से ही कुनिहार प्रीमियर लीग 2026 का सफल एवं भव्य आयोजन संभव हो सका।"