बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
कविंद्र गुप्ता को बनाया गया हिमाचल का नया राज्यपाल, शिवप्रताप शुक्ल को तेलंगाना की जिम्मेदारी
भारत

कविंद्र गुप्ता को बनाया गया हिमाचल का नया राज्यपाल, शिवप्रताप शुक्ल को तेलंगाना की जिम्मेदारी

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 06 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    कविंद्र गुप्ता को बनाया गया हिमाचल का नया राज्यपाल, शिवप्रताप शुक्ल को तेलंगाना की जिम्मेदारी *शिव प्रताप शुक्ल करीब तीन वर्ष तक हिमाचल के राज्यपाल रहे। शुक्ल
    विज्ञापन Website development Agency

    कविंद्र गुप्ता को बनाया गया हिमाचल का नया राज्यपाल, शिवप्रताप शुक्ल को तेलंगाना की जिम्मेदारी


    *शिव प्रताप शुक्ल करीब तीन वर्ष तक हिमाचल के राज्यपाल रहे। शुक्ल ने 18 फरवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था।*


    केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल जम्मू के कविंद्र गुप्ता अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे। *हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना कविंद्र गुप्ता का स्थान लेंगे।*


    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है जबकि कई का स्थानांतरण किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वीरवार को इस्तीफा देने वाले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का त्यागपत्र राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। उनकी जगह आरएन रवि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। रवि अभी तमिलनाडु के राज्यपाल हैं। 


    लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता के इस्तीफे के कुछ ही देर बाद उनके प्रमोशन की खबर आई। गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को तीसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। वह आठ महीने से भी कम समय तक लद्दाख के उपराज्यपाल रहे। 


    तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव को नगालैंड और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी लेफ्टि.जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य हसनैन बिहार के राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे।


    *कविंद्र के पास लंबा सियासी अनुभव*


    1978 में विवि की पंजाब इकाई में सचिव बने। वर्ष 1993 में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2005 में जम्मू नगर निगम के मेयर, 2015 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष व 2018 में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री बने। गुप्ता ने हिमाचल के राज्यपाल का दायित्व सौंपे जाने पर कहा, मैं राष्ट्रपति, पीएम एवं गृहमंत्री के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

    ✕
    विज्ञापन web development agency