ये भी पढ़ें
मिडिल ईस्ट में जंग तेज! बेरूत में इजरायल की एयरस्ट्राइक, बहरीन में US एयरबेस पर ईरान का ड्रोन-मिसाइल हमला मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है।
मिडिल ईस्ट में जंग तेज! बेरूत में इजरायल की एयरस्ट्राइक, बहरीन में US एयरबेस पर ईरान का ड्रोन-मिसाइल हमला
मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जोरदार एयरस्ट्राइक की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हिजबुल्लाह की गतिविधियों के जवाब में की गई।
जरूर पढ़ें
1984 में AI को लेकर जेम्स कैमरून ने दी थी चेतावनी, अब बोले—‘जो खतरा बताया था, वह हकीकत बन रहा है!’
उधर, ईरान ने भी पलटवार करते हुए बहरीन में स्थित अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया। हमले में 20 ड्रोन और तीन मिसाइलें दागी गईं। क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
लगातार हो रहे इन हमलों ने मिडिल ईस्ट में बड़े सैन्य टकराव की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस बढ़ते संघर्ष पर टिकी हैं।


