ये भी पढ़ें
नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र
कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट:- बी.एल. सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार को किताबों से ज्यादा जिंदगी का पाठ पढ़ाया गया। एंटी चिट्टा अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में अफसरों ने भाषण नहीं दिए, छात्रों से सीधी बात की।
*तहसील वेलफेयर अधिकारी राकेश कुमार का दो टूक संदेश:* "आपकी एक सूचना किसी का घर बचा सकती है। नशा सामाजिक बुराई है, इससे डरना नहीं, लड़ना है।"
*डॉ. रोशन लाल शर्मा ने जोड़ा असली तड़का:* "आज युवा टिकटॉक पर फेमस होना चाहता है, पर चिट्टे के जाल में फंसकर बदनाम हो रहा है। अपने आप पर काबू रखो। यही आत्म-अनुशासन तुम्हें बचाएगा।"
इस दौरान NSS और लायन इको क्लब के छात्रों की नाटिका ने रोंगटे खड़े कर दिए। एक सीन में दिखाया कि कैसे एक होनहार लड़का चिट्टे की लत में सब कुछ गंवा देता है।