बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
पंजाब एंड सिंध बैंक में एलबीओ की 1000 वैकेंसी, योग्य उम्मीदवार इस डेट तक ऑनलाइन करें आवेदन
भारत

पंजाब एंड सिंध बैंक में एलबीओ की 1000 वैकेंसी, योग्य उम्मीदवार इस डेट तक ऑनलाइन करें आवेदन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 15 Apr, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    पंजाब एंड सिंध बैंक में एलबीओ की 1000 वैकेंसी, योग्य उम्मीदवार इस डेट तक ऑनलाइन करें आवेदन* बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सु
    विज्ञापन Website development Agency

    पंजाब एंड सिंध बैंक में एलबीओ की 1000 वैकेंसी, योग्य उम्मीदवार इस डेट तक ऑनलाइन करें आवेदन*


    बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के उपक्रम पंजाब एंड सिंध बैंक ने ‘लोकल बैंक ऑफिसर’ (एलबीओ) के पद पर 1000 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है। इस भर्ती के जरिए बैंक उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात समेत देश के 17 अलग-अलग राज्यों में स्थानीय अधिकारियों की नियुक्ति करेगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


    सैलरी: बैंक के अनुसार, लोकल बैंक ऑफिसर का वेतनमान 48,480 से 85,920 के बीच रहेगा। इसके अलावा, सरकारी बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, आवास किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधा और यात्रा रियायत जैसे लाभ भी दिए जाएंगे।


    शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री। उम्मीदवार के पास किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम 18 महीने (1.5 साल) का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। जॉइनिंग के समय उम्मीदवार का सिबिल स्कोर कम से कम 650 होना चाहिए।


    आवेदन शुल्क


    सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 850 रुपए (जीएसटी अतिरिक्त) है, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांगों के लिए यह केवल 100/175 रुपए (बैंक नोटिफिकेशन अनुसार) है।


    चयन प्रक्रिया


    ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें इंग्लिश, बैंकिंग नॉलेज, जनरल अवेयरनेस और कम्प्यूटर एप्टीट्यूड से जुड़े 120 सवाल पूछे जाएंगे।


    इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।


    भाषा प्रवीणता परीक्षा: यदि किसी ने 10वीं/12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो उसे एक भाषा टेस्ट देना होगा।


    बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी


    बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस डिपार्टमेंट के लिए ग्रुप हैड और डिप्टी मैनेजर की रिक्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


    योग्यता: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इस भर्ती में सभी पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। हालांकि पदानुसार एक्सपीरियंस सभी के लिए अलग-अलग तय किया गया है। ग्रुप हैड के लिए वेल्थ मैनेजमेंट/रिटेल बैंकिंग/फाइनांशियल सर्विस इंडस्ट्री में इनवेस्टमेंट संबंधित न्यूनतम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। टेरिटरी हैड के लिए छह साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए। वहीं डिप्टी मैनेजर सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए न्यूनतम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। डिप्टी मैनेजर वेल्थ स्ट्रेटजिस्ट के लिए भी तीन साल का अनुभव होना चाहिए।


    आयुसीमा: पदानुसार न्यूनतम 24 से अधिकतम 45 वर्ष तक (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)


    चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग/ ऑनलाइन टेस्ट/साइकोमेट्रिक टेस्ट आदि


    आवेदन शुल्क: सामान्य/ ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 850 रुपए और एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/डीईएसएम और महिलाओ को 175 रुपए फीस देनी होगी।


    पदों का विवरण


    एवीपी2- ग्रुप हैड 04

    एवीपी2- टेरिटरी हैड 17

    डिप्टी मैनजर सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर 70

    डिप्टी मैनेजर वेल्थ

    स्ट्रेटजिस्ट (इनवेस्टमेंट

    एंड इंश्योरेंस) 13

    कुल 104

    ✕
    विज्ञापन web development agency