ये भी पढ़ें
पत्रकारिता और समाज सेवा जगत में शोक की लहर: 'सिटी दर्पण' के संस्थापक श्री सत पॉल शर्मा का निधन
चंडीगढ़
श्री सत पॉल शर्मा जी, जो 'जेकेएम वेलफेयर फाउंडेशन' के चेयरमैन और 'सिटी दर्पण (राष्ट्रीय हिंदी दैनिक)', 'अपनी खबर (राष्ट्रीय पंजाबी दैनिक)' और 'न्यूज़ टच (राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक)' जैसे राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों तथा 'बैंक स्क्वायर' और 'स्कूल पैड' जैसी राष्ट्रीय समाचार पत्रिकाओं के संस्थापक थे, का बुधवार, 11 मार्च को स्वर्गवास हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में गहरी शोक की लहर दौड़ गई।
श्री सत पॉल शर्मा जी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य और उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से समाज और प्रशासन के सामने उठाया।
पत्रकारिता के अलावा, सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी रुचि थी। 'जेकेएम वेलफेयर फाउंडेशन' के चेयरमैन के रूप में उन्होंने समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कई सराहनीय कार्य किए।
श्री सत पॉल शर्मा जी अपने परिवार में तीन पुत्रौं और एक पुत्री और भरा पूरा परिवार छोड गए हैं। परिवार में उनके तीन बेटे- कृष्ण लाल, भूपिंदर शर्मा और तजिंदर शर्मा; तीन पुत्रवधुएं- निशा शर्मा, अनुराधा शर्मा और पिंकी शर्मा; एक बेटी- संतोष गौतम और दामाद- वरिंदर गौतम; दो पोते- राहुल शर्मा और यज्ञांश शर्मा; तीन पोतियां- शिखा शर्मा, वेदांशी शर्मा और देवांशी शर्मा; तथा दो दोहते (नवासे)- अरुण गौतम और करण गौतम शामिल हैं।
उनके निधन को मीडिया जगत और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके जानने वालों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, पत्रकारों और शहर की गणमान्य हस्तियों ने उनके स्वर्गवास पर दुख जताते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनके द्वारा समाज और पत्रकारिता जगत को दी गई निस्वार्थ सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।