बड़ी खबरें
विकास के नाम पर बना पुल, अब बना सिरदर्द नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र श्री खण्ड महादेव कैलाश यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने संतलाल के निधन पर जताया शोक कुनिहार के कोटला गांव के वरिष्ठ समाजसेवी वलदेव राम का निधन, शोक की लहर कुनिहार के कोटला गांव के वरिष्ठ समाजसेवी वलदेव राम का निधन, शोक की लहर बी.एल. स्कूल कुनिहार में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित भारतीय पेसापालो विश्व कप टीम का चयन पूरा, 48 खिलाड़ी सिडनी जाएंगे पेंशन भुगतान समय पर हो, बकाया 13.50 करोड़ जारी करे निगम: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच विकास के नाम पर बना पुल, अब बना सिरदर्द नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र नशे का पहला कदम ही आखिरी गलती बन सकता है" : कुनिहार में छात्रों को मिला आत्म-अनुशासन का मंत्र श्री खण्ड महादेव कैलाश यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने संतलाल के निधन पर जताया शोक कुनिहार के कोटला गांव के वरिष्ठ समाजसेवी वलदेव राम का निधन, शोक की लहर कुनिहार के कोटला गांव के वरिष्ठ समाजसेवी वलदेव राम का निधन, शोक की लहर बी.एल. स्कूल कुनिहार में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मॉक ड्रिल आयोजित भारतीय पेसापालो विश्व कप टीम का चयन पूरा, 48 खिलाड़ी सिडनी जाएंगे पेंशन भुगतान समय पर हो, बकाया 13.50 करोड़ जारी करे निगम: एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच
पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन ने मेडिकल बिल बजट पर जताई चिंता, बकाया भुगतान की मांग
भारत

पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन ने मेडिकल बिल बजट पर जताई चिंता, बकाया भुगतान की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 15 Jun, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन ने मेडिकल बिल बजट पर जताई चिंता, बकाया भुगतान की मांग* सोलन से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-पुलिस पेंश

    पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन ने मेडिकल बिल बजट पर जताई चिंता, बकाया भुगतान की मांग*


    सोलन से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन की वर्चुअल बैठक आज संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार *धनीराम तंवर* की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

    बैठक में नेकीराम, पुष्पा सुद, दीपराम ठाकुर, सतपाल शर्मा, श्यामलाल ठाकुर, निर्मल ठाकुर, श्यामलाल भाटिया, जसवीर सिंह, नागेंद्र ठाकुर, रतिराम शर्मा, वेदपाल, ओम प्रकाश, इंदर सिंह, प्रेम कंवर, वेद ठाकुर, चमन लाल, नित्य तंवर, दिलाराम, संतराम चंदेल, पतराम एवं समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

    सदस्यों ने सरकार और पुलिस विभाग का आभार जताया कि पुलिस पेंशनरों के मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए जिला सोलन को *22 लाख रुपये* का बजट दिया गया है। 

    संघ ने कहा कि वर्ष 2025 में 40 लाख रुपये का बजट मांगा गया था, जिसमें से केवल 4 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इस वर्ष 30 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसके मुकाबले 22 लाख रुपये का बजट मिला है। इसके बावजूद पुलिस पेंशनरों के *20 लाख रुपये के मेडिकल बिल अभी भी लंबित* हैं। संघ ने मांग की कि पुलिस मुख्यालय सरकार से शीघ्र बजट प्राप्त करे ताकि सभी पेंशनरों के बकाया बिलों का भुगतान हो सके।

    साथ ही संघ ने सरकार से लंबित *15% महंगाई राहत* भी जल्द जारी करने की मांग की। 

    बैठक में OPS को लेकर भी चर्चा हुई। संघ ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के UPS लागू करने संबंधी बयान और कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के विरोध का वे समर्थन करते हैं। संघ का कहना है कि OPS से हजारों पेंशनरों को लाभ मिला है और कर्मचारियों को याद रखना चाहिए कि यदि भविष्य में बीजेपी की सरकार आती है तो OPS खत्म करने का काम पहले किया जाएगा।