बड़ी खबरें
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन DUSU Election 2026: ABVP ने जीते 4 में से 3 प्रमुख पद, BJP नेताओं ने दी बधाई जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य - डॉ. शांडिल संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायरोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ 180 साल बाद फ्लोरेआना द्वीप पर लौटे विशालकाय कछुए, विलुप्त मानी जा रही प्रजाति को मिली नई जिंदगी! 1984 में AI को लेकर जेम्स कैमरून ने दी थी चेतावनी, अब बोले—‘जो खतरा बताया था, वह हकीकत बन रहा है!’ वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन DUSU Election 2026: ABVP ने जीते 4 में से 3 प्रमुख पद, BJP नेताओं ने दी बधाई जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य - डॉ. शांडिल संजय अवस्थी ने राज्य स्तरीय सायरोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ 180 साल बाद फ्लोरेआना द्वीप पर लौटे विशालकाय कछुए, विलुप्त मानी जा रही प्रजाति को मिली नई जिंदगी! 1984 में AI को लेकर जेम्स कैमरून ने दी थी चेतावनी, अब बोले—‘जो खतरा बताया था, वह हकीकत बन रहा है!’
पुलिस पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए : पुलिस पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन
भारत

पुलिस पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए : पुलिस पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 26 Aug, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    पुलिस पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए : पुलिस पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन कुनिहार (सोलन) से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हि
    विज्ञापन Website development Agency

    पुलिस पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए : पुलिस पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन

    कुनिहार (सोलन) से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हिमाचल प्रदेश के पुलिस पेंशनरों के लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान का मामला गंभीर चिंता का विषय बन गया हैl

    सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के संयोजक, वरिष्ठ पुलिस पेंशनर मुख्य सलाहकार एवं समस्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी ने संयुक्त बयान में कहा है कि पुलिस पेंशनरों ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रदेश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दी हैं।

    बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के चलते पुलिस पेंशनरों को नियमित रूप से दवाइयों एवं उपचार पर खर्च करना पड़ता है। ऐसे में उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए मेडिकल बिलों का लंबे समय तक लंबित रहना उनके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन रहा है।

    *एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि -*

    *1.* पुलिस पेंशनरों के लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करवाया जाए।

    *2.* भविष्य में मेडिकल बिलों के भुगतान की प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाया जाए।

    यह सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण एवं मानवीय विषय है। सरकार को इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक बजट एवं विभागीय प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना चाहिए, ताकि पुलिस पेंशनरों को उनके चिकित्सा खर्च की राशि समय पर मिल सके।

    पुलिस पेंशनरों को आशा है कि प्रदेश सरकार उनकी इस जायज एवं मानवीय मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

    विज्ञापन web development agency