बड़ी खबरें
राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह Shivam ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया, नवोदय विद्यालय का नाम किया रोशन हिमाचल के पालमपुर में 24 अंगुलियों वाले अनोखे बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर ने ये बताई वजह ग्राम पाथरू में ‘Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, पंचायत से जाँच की मांग 2027 के चुनावी रण के लिए BJP की नई टीम तैयार, नितिन नबीन ने साधा संगठन और सियासत का संतुलन स्वतंत्रता दिवस पर ABVP शिमला महानगर ने निकाली भव्य 100 मीटर तिरंगा यात्रा
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार
भारत

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 21 Jul, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    🔱 सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार | नेशन न्यूज | हरजिंदर ठाकुर सावन माह के पहले सोमवार और ज्येष्ठ
    विज्ञापन Website development Agency

    🔱 सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब

    कुनिहार | नेशन न्यूज | हरजिंदर ठाकुर

    सावन माह के पहले सोमवार और ज्येष्ठ सोमवार के पावन अवसर पर शिव तांडव गुफा, कुनिहार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही "ॐ त्र्यम्बकं यजामहे..." महामृत्युंजय मंत्र और "हर हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोषों से पूरा गुफा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान शिव की पिंडी के दर्शन और पूजा-अर्चना करते रहे।

    गुफा विकास समिति एवं शंभू परिवार के सहयोग से आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। समिति के प्रधान राम रत्तन तनवर ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुफानाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। रविवार से शुरू हुआ श्री रामचरितमानस पाठ सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।

    दोपहर बाद आयोजित भोले शंकर की चौकी में शिवा म्यूजिकल ग्रुप, कुनिहार ने शिव भजनों और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति संगीत पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे परिसर में शिव भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली।

    कार्यक्रम के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने खीर, पूड़े और अन्य प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोषों से कुनिहार का वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा।

    विज्ञापन web development agency