बड़ी खबरें
बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड बी.एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम, 17 में से 12 ने जीते पदक* 2 सितंबर 2026 Gold Price: सोने के दाम में तेज गिरावट, 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट जानें नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन बिजली बोर्ड पेंशनर्स ने 1 सितंबर के शिमला धरना-प्रदर्शन को दिया समर्थन सोने में बड़ी गिरावट के बाद अब क्या होगा? Goldman Sachs की भविष्यवाणी ने बाजार को चौंकाया Bank Holidays September 2026: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! SBI-HDFC जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड पश्चिम बंगाल सरकार लौटाएगी मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; 33 हजार लोगों को मिलेगा रिफंड
सेवानिवृत्ति के दिन ऑनरेरी रैंक देना कर्मचारियों के साथ अन्याय: पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन
भारत

सेवानिवृत्ति के दिन ऑनरेरी रैंक देना कर्मचारियों के साथ अन्याय: पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 Jul, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    सेवानिवृत्ति के दिन ऑनरेरी रैंक देना कर्मचारियों के साथ अन्याय: पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन *6 माह पहले ऑनरेरी पद देने की मांग दोहराई, पुराने सेवानिवृत्त कर्म
    विज्ञापन Website development Agency

    सेवानिवृत्ति के दिन ऑनरेरी रैंक देना कर्मचारियों के साथ अन्याय: पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन

    *6 माह पहले ऑनरेरी पद देने की मांग दोहराई, पुराने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी लाभ देने की मांग*


    कुनिहार (सोलन)30 जुलाई 2026। से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन ने पुलिस विभाग द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन मानद उच्च पद/ऑनरेरी रैंक देने के आदेश को कर्मचारियों के साथ अन्याय करार दिया है।

    एसोसिएशन के *संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तंवर* ने पुष्पा सुद, नेकीराम, चमनलाल, नागेंद्र ठाकुर, दिपराम ठाकुर, प्रेम कंवर, रत्तीराम शर्मा, जीतराम भारद्वाज, श्यामलाल ठाकुर, सतपाल शर्मा, जसबीर सिंह, श्यामलाल भाटिया, संतराम चंदेल, पतराम, जगदीश ठाकुर, नित्य प्रकाश, बेद ठाकुर, बीना देवी एवं समस्त कार्यकारिणी के संयुक्त बयान में कहा कि आज समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के अनुसार पुलिस के *13 अराजपत्रित अधिकारियों* को सेवानिवृत्त होने वाले दिन ही मानद उच्च पद दिया जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि _"जिस दिन कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहा है, उसी दिन उसे अगला ऑनरेरी पद देना एक मजाक है। इससे कर्मचारियों को कोई वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा।"_ 

    6 माह पहले रैंक देने की मांग*  

    एसोसिएशन ने कहा कि जिला सोलन की पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने कई वर्षों से सरकार और पुलिस मुख्यालय से लिखित मांग की थी कि _"जब भी कोई पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्त हो और उसकी पदोन्नति देय हो, तो उसे सेवानिवृत्ति से 6 माह पहले ही अगला ऑनरेरी रैंक प्रदान किया जाए।"_ लेकिन संगठन की इस मांग पर कोई गौर नहीं किया गया।

    मुख्यमंत्री की घोषणा को बताया अधूरा*  

    तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा के अनुसार अब जो आदेश जारी किया गया है, वह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। _"मांग कुछ और थी, लेकिन इसे मजाक बनाकर पेश कर दिया गया।"_ 

    पुराने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिले लाभ*  

    एसोसिएशन ने मांग की है कि यह फैसला उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर भी लागू किया जाए जो 5 वर्ष तक एक ही रैंक पर रहकर सेवानिवृत्त हुए हैं और अगली पदोन्नति से वंचित रह गए। _"उन्हें भी इसका लाभ मिलना चाहिए, क्योंकि वे इसके असली हकदार हैं।"_

    एसोसिएशन ने सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों के हित में निर्णय लेकर आदेश में संशोधन किया जाए l

    विज्ञापन web development agency