बड़ी खबरें
NBA में इतिहास! ने 83 अंकों की तूफानी पारी खेलकर तोड़ा का रिकॉर्ड कुनिहार की शिक्षा जगत को मिला सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बी.एल. स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा सम्मानित  HP JBT Commission 2026: जिले-वार पदों का ऐलान, जानिए किस जिले में कितनी भर्तियां सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला चंडीगढ़ 99.93% साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर बना अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025–26 भारत में गैस संकट के बादल: हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में बड़ा बदलाव, अभी जानें फटाफट Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत शंकराचार्य पर एफआईआर करवाने वाले आशुतोष महाराज पर हमला, ट्रेन में मारा चाकू पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा; पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ NBA में इतिहास! ने 83 अंकों की तूफानी पारी खेलकर तोड़ा का रिकॉर्ड कुनिहार की शिक्षा जगत को मिला सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बी.एल. स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा सम्मानित  HP JBT Commission 2026: जिले-वार पदों का ऐलान, जानिए किस जिले में कितनी भर्तियां सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला चंडीगढ़ 99.93% साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर बना अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2025–26 भारत में गैस संकट के बादल: हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग में बड़ा बदलाव, अभी जानें फटाफट Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत शंकराचार्य पर एफआईआर करवाने वाले आशुतोष महाराज पर हमला, ट्रेन में मारा चाकू पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 55 रुपए महंगा; पेट्रोल 336 और डीजल 321 रुपए लीटर हुआ
शंकराचार्य पर एफआईआर करवाने वाले आशुतोष महाराज पर हमला, ट्रेन में मारा चाकू
भारत

शंकराचार्य पर एफआईआर करवाने वाले आशुतोष महाराज पर हमला, ट्रेन में मारा चाकू

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 09 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    शंकराचार्य पर एफआईआर करवाने वाले आशुतोष महाराज पर हमला, ट्रेन में मारा चाकू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन उत्पीडऩ की एफआईआर करवाने वाले

    शंकराचार्य पर एफआईआर करवाने वाले आशुतोष महाराज पर हमला, ट्रेन में मारा चाकू


    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन उत्पीडऩ की एफआईआर करवाने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। आशुतोष महाराज ने बताया कि वह रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे और फस्र्ट एसी कोच में बैठे थे। रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब पांच बजे जब टॉयलेट के लिए उठे, तो बाहर गेट पर खड़े एक आदमी ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। उनकी नाक काटने की कोशिश की गई। चेहरे और हाथ पर कई वार किए। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। वहीं से जीआरपी को फोन करके घटना की जानकारी दी। उन्होंने हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य को जिम्मेदार ठहराया है।


    फिलहाल जीआरपी ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान रायबरेली में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि आशुतोष महाराज नाटक कर रहे हैं। क्या भारत सरकार की रेल सुरक्षित नहीं रह गई है। इसका जवाब केंद्र को देना होगा। यह सब दिखावा है। आशुतोष माहौल बनाने और सुरक्षा पाने के लिए ऐसा कह रहे हैं। हमारे ऊपर आरोप लगाने का मकसद सिर्फ मीडिया का अटेंशन पाना है। यह यात्रा से ध्यान भटकाने की कोशिश है। थोड़ी देर बाद आशुतोष महाराज ने कहा कि एक-एक बूंद खून का बदला लेंगे। हमलावर कह रहा था कि तुम्हारी नाक काट कर अपने गुरू के चरणों में चढ़ाना है। हम उनको कानून से मारेंगे। वह झूठ बोल रहे हैं। अपने ऊपर कोई कैसे हमला करा लेगा। वह अपनी नाक कटवाकर देख लें। उन्होंने कहा कि हमलावर के पास धारदार हथियार था। वह अकेला था। बॉडी-बिल्डर की तरह था। हमले से हमें दिखना कम हो गया है, व्हाटसऐप का मैसेज पढ़ नहीं पा रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारे पास जो साक्ष्य हैं, वे हमें अदालत में पेश करने तक सुरक्षित रखा जाए। उसके बाद हमें मार दें, कोई परेशानी नहीं है।