बड़ी खबरें
● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत - संजय अवस्थी ● कॉरपोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया अपना बिजनेस, ‘Love Light’ से हर महीने लाखों की कमाई, 50 परिवारों को मिला रोजगार ● डॉलर के मुकाबले रुपये को संभालने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, क्या थमेगी गिरावट? जानिए आम लोगों पर असर ● India Retail Inflation: सितंबर में महंगाई बढ़कर 5.54% हुई, खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया आम आदमी का खर्च ● Jammu Kashmir News: श्रीनगर में NIA का बड़ा एक्शन, कथित आतंकियों को पनाह देने के मामले में संपत्ति जब्त ● CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर 24 घंटे की पाबंदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; छावनी में तब्दील हुई राजधानी ● Gold-Silver Price Today: दिल्ली में सोना ₹1,900 महंगा, लगातार दूसरे दिन तेजी; चांदी में भी उछाल, जानें आगे क्या संकेत ● पटटा बरावरी में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश ● त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान
सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग
भारत

सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 20 Sep, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    "सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हिमाचल के मुख्यमं
    विज्ञापन Website development Agency

    "सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरज़िन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का अर्की दौरा राजनीतिक चर्चाओं में आ गया है।

    पूर्व सदस्य राष्ट्रीय किसान मोर्चा विजय सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री के दौरे को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि अर्की और कुनिहार की जनता को इस दौरे से कई नई विकासात्मक घोषणाओं की उम्मीद थी, लेकिन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

    विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी (बीडीओ )कार्यालय,आईटीआई की मांग कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री इन मांगों पर कोई बड़ी सौगात देंगे, जिससे प्रशासनिक कार्यों और तकनीकी शिक्षा में राहत मिलती, लेकिन इस पर कोई घोषणा नहीं हुई।

    उन्होंने कहा कि कुनिहार में जिस फल एवं सब्जी उपमंडी का शिलान्यास किया गया है, वह कोई नई परियोजना नहीं है। उनके अनुसार यह मंडी पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही स्वीकृत हो चुकी थी और उस समय की सरकार मे हीं उसका कार्य लगभग पूरा हों चूका था,सरकार को इस पर नहीं बल्कि क्षेत्र की अन्य जरूरी मांगों पर ध्यान देना चाहिए था।

    विजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अर्की उपमंडल के लोग विकास की नई योजनाओं और रोजगार के अवसरों की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन मुख्यमंत्री अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का बखान करते ज्यादा नजर आए।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार आने वाले समय में अर्की की लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर क्षेत्र के विकास को गति देगी।

    ✕
    विज्ञापन web development agency