ये भी पढ़ें
स्कूल के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती: कुनिहार पुलिस की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई
कुनिहार से नेशन न्यूज़ के लिए हरजिंदर ठाकुर की रिपोर्ट:
विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत ,छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार परिसर के आसपास बनाए गए ,नो टोबैको जोन में आने वाली दुकानों का निरीक्षण ,पुलिस थाना कुनिहार की टीम द्वारा किया गया।
इस दौरान एएसआई जय राम, मुख्य आरक्षी महेंद्र और अमर सिंह ने विद्यालय के 100 मीटर दायरे में, स्थित दुकानों की जांच की। पुलिस टीम ने दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जांच करते हुए दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि, विद्यालय के पास बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है, इसलिए कानून की अवहेलना से बचें।
एएसआई जय राम ने बताया कि, यह अभियान कुनिहार क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर लगातार चलाया जा रहा है, जहां तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ,नो टोबैको जोन के भीतर कोई दुकानदार तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाया गया तो, उसके खिलाफ चालान किया जाएगा।