बड़ी खबरें
दान प्राप्त कॉलेज में कथित नियुक्ति से सरकार को 60 लाख से अधिक का नुकसान “स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल” आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकने हेतु उपायों पर उपायुक्त चंडीगढ़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, एसबीआई को लौटाई 1.69 करोड़ की संपत्ति बिलासपुर में नौकरी का झांसा देकर युवकों को एक लाख रुपए का चूना, आरोपी ने 50-50 हजार करवाए गूगल-पे युद्ध के साए में बीबीएन में कच्चे माल का संकट, उद्योगों ने जताई चिंता, होम अप्लायंस उद्योग पर बढ़ा दबाव हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’ NBA में इतिहास! ने 83 अंकों की तूफानी पारी खेलकर तोड़ा का रिकॉर्ड कुनिहार की शिक्षा जगत को मिला सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बी.एल. स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा सम्मानित  HP JBT Commission 2026: जिले-वार पदों का ऐलान, जानिए किस जिले में कितनी भर्तियां दान प्राप्त कॉलेज में कथित नियुक्ति से सरकार को 60 लाख से अधिक का नुकसान “स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल” आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी रोकने हेतु उपायों पर उपायुक्त चंडीगढ़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, एसबीआई को लौटाई 1.69 करोड़ की संपत्ति बिलासपुर में नौकरी का झांसा देकर युवकों को एक लाख रुपए का चूना, आरोपी ने 50-50 हजार करवाए गूगल-पे युद्ध के साए में बीबीएन में कच्चे माल का संकट, उद्योगों ने जताई चिंता, होम अप्लायंस उद्योग पर बढ़ा दबाव हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडारण, हड़बड़ाहट में अनावश्यक गैस बुकिंग करने से बचें’ NBA में इतिहास! ने 83 अंकों की तूफानी पारी खेलकर तोड़ा का रिकॉर्ड कुनिहार की शिक्षा जगत को मिला सम्मान: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बी.एल. स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा सम्मानित  HP JBT Commission 2026: जिले-वार पदों का ऐलान, जानिए किस जिले में कितनी भर्तियां
“स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल”
भारत

“स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल”

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 12 Mar, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    “स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल” शिमला (ब्यूरो): प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्व में जारी आदेश मे

    “स्कूल मर्जर पर सरकार का यू-टर्न: बिलासपुर और मंडी में विलय रद्द, कई स्कूल बने को-एजुकेशनल”


    शिमला (ब्यूरो): प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए कई सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विलय संबंधी फैसले में बदलाव किया है। बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार बिलासपुर में पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल (ब्वायज) बिलासपुर और गवर्नमैंट गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर को मिलाकर एक को-एजुकेशनल स्कूल बनाने का निर्णय रद्द कर दिया गया है। अब दोनों स्कूल स्वतंत्र रूप से को-एजुकेशनल संस्थानों के रूप में कार्य करेंगे। इनमें पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर को लीड स्कूल बनाया गया है तथा इसे सीबीएसई से संबद्ध किया गया है, जबकि गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल बिलासपुर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।


    इसी तरह मंडी में पीएम श्री मॉडल (गर्ल्स) सीनियर सैकेंडरी स्कूल और गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी (ब्वायज) स्कूल मंडी के प्रस्तावित विलय को भी रद्द कर दिया गया है। अब दोनों स्कूल अलग-अलग को-एजुकेशनल स्कूल के रूप में चलेंगे। गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंडी को लीड स्कूल बनाते हुए इसे सीबीएसई से जोड़ा गया है, जबकि पीएम श्री मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।


    कुल्लू में शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है, जबकि पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त धर्मशाला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्वायज) धर्मशाला को प्रस्तावित विलय के लिए लीड स्कूल घोषित किया गया है तथा इसे सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा। वहीं नालागढ़ में भी लड़कों और लड़कियों के सरकारी स्कूलों को को-एजुकेशनल स्कूल में परिवर्तित करते हुए पुनर्गठित किया गया है।