ये भी पढ़ें
सोनीपत जिले की सीनियर रग्बी टीमों का चयन 4 फरवरी को नांगल कलां खेल मैदान पर होगा।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल हरियाणा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हरियाणा राज्य अंतर जिला सीनियर महिला एवं पुरुष रग्बी
सेवन प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी को नांगल कला खेल मैदान पर किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सोनीपत जिले की टीमों का चयन सोनीपत रग्बी संघ द्वारा दिनांक 4 फरवरी को गांव नंगल कलां सोनीपत के ग्राउंड पर किया जाएगा।
सोनीपत रग्बी संघ के सचिव नरेंद्र सिंह मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में वर्ष 2007 या उस से पूर्व जन्में खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। विशेष परिस्थिति एवं मेडिकल परमिशन के साथ 2008 में जन्में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। 2009 एवं उसके पश्चात जन्में खिलाड़ी चयन में भाग नहीं ले सकते।उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों को चयन से छूट दी जाएगी।
चयन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के पास रग्बी इंडिया का यूनीक आइडेंटिटी नंबर होना आवश्यक है। चयन में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 4 फरवरी को अपने जन्म प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की कॉपी के साथ रग्बी इंडिया यूनीक आइडेंटिटी नंबर के साथ प्रातः 8 बजे नंगल कलां खेल मैदान पर विकास खत्री एवं तिलक राज से संपर्क करेंगे।