बड़ी खबरें
● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन ● पट्टाबरावरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस धूमधाम से मनाया, बुजुर्गों का हुआ सम्मान ● जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ● बी.एल. स्कूल कुनिहार के पूर्व छात्र आयुष ठाकुर बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट ● कुनिहार पटवार खाने में पटवारी की स्थाई नियुक्ति न होने से जनता में रोष - विकास सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी* ● राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में स्वच्छता पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया ● वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी ने किया किन्नौर और लाहौल-स्पीति का भ्रमण - 60 से 77 वर्ष की उम्र में किया दुर्गम यात्रा का कारनामा ● राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के चौथे स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान - 2 अक्टूबर से मनाली से 600 KM की "सवर्ण समाज अश्वमेध न्याय यात्रा ● आर.पी. जोशी को 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला विशेष सम्मान, हिमाचल का बढ़ाया गौरव ● सीएम का अर्की दौरा निराशाजनक" - विजय सिंह ठाकुर ने कहा, नई घोषणाओं की आस में रहे लोग ● बी.एल. स्कूल के जिगर तनवर का डबल धमाका - जीते 2 गोल्ड, राज्य स्तर के लिए चयन
सुपर ओवर का रोमांच: नाइट राइडर कोठी ने जीता प्रदेश स्तरीय पंचायत क्रिकेट खिताब, एहसास क्लब कुनिहार का सफल आयोजन
मनोरंजन

सुपर ओवर का रोमांच: नाइट राइडर कोठी ने जीता प्रदेश स्तरीय पंचायत क्रिकेट खिताब, एहसास क्लब कुनिहार का सफल आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 20 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    सुपर ओवर का रोमांच: नाइट राइडर कोठी ने जीता प्रदेश स्तरीय पंचायत क्रिकेट खिताब, एहसास क्लब कुनिहार का सफल आयोजन कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की
    विज्ञापन Website development Agency

    सुपर ओवर का रोमांच: नाइट राइडर कोठी ने जीता प्रदेश स्तरीय पंचायत क्रिकेट खिताब, एहसास क्लब कुनिहार का सफल आयोजन


    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की विशेष रिपोर्ट

    

    एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से महाराजा पदम् देव सिंह स्टेडियम, कुनिहार में आयोजित प्रदेश स्तरीय पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन ,बेहद रोमांचक अंदाज़ में हुआ। वीरवार को खेले गए फाइनल मुकाबले ने दर्शकों की सांसें थाम दीं।

    फाइनल मैच नाइट राइडर कोठी और सनराइजर्स हाटकोट के बीच खेला गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राजेन्द्र ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ हाटकोट पंचायत के प्रधान जगदीश अत्रि भी मौजूद रहे। आयोजकों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने इस शानदार आयोजन के लिए क्लब को बधाई दी।

    फाइनल मैच का रोमांच

    टॉस जीतकर नाइट राइडर कोठी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 15 ओवर में 110 रन बनाए।

    नरेश ने 27 रन का योगदान दिया।


    राहुल ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 27 रनों की अहम पारी खेली।


    सनराइजर्स की ओर से पार्थ, वरुण और मनीश ने 2,2 विकेट लेकर मैच में पकड़ बनाए रखी।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हाटकोट की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन वरुण (24 रन), पार्थ (14 रन) और सनी (14 रन) की साहसिक पारियों ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया। आखिरी गेंद पर प्रिंस ने शानदार छक्का जड़कर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया।

    सुपर ओवर में नाइट राइडर की जीत

    कोठी टीम की ओर से राहुल ने 2 और रोहित ने 4 विकेट झटके। सुपर ओवर में सनराइजर्स हाटकोट केवल 4 रन ही बना सकी। जवाब में नाइट राइडर कोठी ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

    प्रतियोगिता के प्रमुख पुरस्कार विजेता

    सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज :रोहित चौधरी (16 विकेट)


    बेस्ट फील्डर :सचिन

    बेस्ट बल्लेबाज :मनीष कंवर

    मैन ऑफ द टूर्नामेंट :गौरव (गिन्नी)


    7 विकेट और 158 रनों का शानदार योगदान


    इस अवसर पर एहसास क्लब कुनिहार के अध्यक्ष हरजिन्दर ठाकुर, हिम एकादश कमेटी के अध्यक्ष दलजीत सिंह कंवर, महासचिव राहुल कंवर सहित विनीत, मनोज गर्ग, मुकुल, सन्नी कंवर, ऋषभ कंवर और अंकुर ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देने में सफल रही, बल्कि क्षेत्र में खेल भावना और भाईचारे को भी मजबूत करने का संदेश दे गई। 

    ✕
    विज्ञापन web development agency