Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
मौसम: सितंबर में भी राहत के आसार नहीं, इन राज्यों में होगी बारिश; बाढ़ से बांग्लादेश में अब तक 64 लोगों की मौत - NationNews
January 15, 2026
NationNews
Latest News

मौसम: सितंबर में भी राहत के आसार नहीं, इन राज्यों में होगी बारिश; बाढ़ से बांग्लादेश में अब तक 64 लोगों की मौत

मौसम विभाग (आईएमडी) ने सितंबर महीने के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक सितंबर में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से सटे इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बांग्लादेश में भी मौसम का कहर दिख रहा है। बाढ़ के कारण 60 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी है। गुजरात में नदियां ऊफान पर हैं। बांधों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वडोदरा और जामनगर समेत कई जिले जलमग्न हैं। अकेले जामनगर से पिछले दो-तीन दिन में बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे 15,000-20,000 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन होने से 72 सड़कें बंद हैं। आंध्र प्रदेश में भूस्खलन और वर्षा जनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में बाढ़ के कारण अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

दो सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना एक कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल गया और इसके प्रभाव से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल में दो सितंबर तक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है और यलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली के बारे में मौसम विभाग ने रविवार से दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सितंबर माह की शुरुआत बारिश से होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

बाढ़ से बांग्लादेश में अब तक 64 लोगों की मौत
पहले आरक्षण को लेकर हिंसा, फिर सरकार विरोधी प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता के बाद अब बांग्लादेश में प्रकृति का कहर देखने को मिल रहा है। देश में भारी बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अंतरिम सरकार की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में छह महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं। वहीं, विनाशकारी बाढ़ की वजह से पांच लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बता दें कि आरक्षण विरोधी देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद हाल ही में बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हुआ है। इनकी देश में राजनीतिक स्थिरता को कायम करना प्रमुख प्राथमिकता थी, लेकिन प्रकृति के तांडव ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।

सितंबर में उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश संभव
आईएमडी ने सितंबर महीने के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक सितंबर में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से सटे इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ दूरवर्ती क्षेत्रों, दक्षिणी प्रायद्वीप के कई हिस्सों, उत्तरी बिहार और उत्तरपूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि देश में इस महीने में सामान्य (दीर्घावधि औसत का 94-106 प्रतिशत) से अधिक 109 प्रतिशत यानी 167.9 मिमी बारिश होगी।

जम्मू-कश्मीर : दो चरणों में वर्षा की संभावना
जम्मू-कश्मीर में सितंबर के पहले पखवाड़े में दो चरणों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो व तीन सितंबर और फिर सात व आठ सितंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस बीच, राजोरी जिले में ऊफनती नदी में डूबे युवक की तलाश तेज कर दी गई है। एसडीआरएफ की टीम शनिवार सुबह से ही उसकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन आखिरी सूचना मिलने तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया था।

वायनाड में भूस्खलन के केंद्र में फिर मलबा गिरा

केरल में भी मौसम का कहर दिख रहा है। वायनाड जिले में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन का केंद्र रहे पंचिरीमट्टम के ठीक ऊपर शनिवार को भी पहाड़ से भारी मलबा गिरा। पिछले भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई और 78 लोग अभी भी लापता हैं।

गुजरात के तट से दूर गया चक्रवात असना
गुजरात पर मंडराते चक्रवाती तूफान असना का खतरा टल गया है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके पश्चिम और उत्तर पश्चिम की तरफ से बढ़ने की संभवना है। IMD के मुताबक असना शनिवार रात गुजरात के नलिया से 460 किमी पश्चिम, पाकिस्तान के कराची से 310 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम इलाके में स्थित है।

Related posts

हिमाचली सांसदों के सम्मान में समारोह आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल सरकार के काम काज में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना नई ऊर्जा से दम भरेंगे।

Nation News Desk

हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में चली वानिकी परियोजना की पाठशाला-14 वन मंडलों के एसएमएस व एफटीयू कॉ-ऑर्डिनेटर्स को सिखाई जीआईएस की बारीकियां

Nation News Desk

हिमाचल में महंगी नहीं होगी बिजली

Nation News Desk

हिमाचल में बिगड़ा मौसम, आज बारिश और बर्फबारी के आसार 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

Nation News Desk

हिमाचल में पानी घोटाला, टैंकरों की जगह दिए मोटरसाइकिल व कारों के नंबर; RTI में हुआ खुलासा

Nation News Desk

हिमाचल में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जा रहा व्यापक प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

Nation News Desk

हिमाचल में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार, शिमला में दे रहा था सेवाएं

Nation News Desk

हिमाचल में इसी माह से शुरू होगी 6297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश सरकार के सीपीएस रामकुमार चौधरी अपने जिले के एसपी से ही परेशान विधायक रामकुमार चौधरी बोले , लोग, फोर्स अन्य लोग भी परेशान है एसपी बद्दी से

Nation News (Haryana)

हिमाचल प्रदेश वोकेशनल स्टेट कोऑर्डिनेटर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग विभिन्न श्रेणियों के 21 पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करेगा

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश में पटवारी की बंपर भर्ती निकली है

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश में आज रविवार को साफ रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश के 20 शिक्षण संस्थानों को 3.90 लाख की ग्रांट

Nation News Desk

हिमाचल को चिट्टा कर रहा बर्बाद! माफिया युवतियों को लगवा रहा लत, फिर शारीरिक शोषण के साथ करवा रहा तस्करी

Nation News Desk

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीएम से लेकर सभी विधायकों के वेतन में कटौती

Nation News Desk

हिमाचल के हमीरपुर मे चलती कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे थे चार सवार

Nation News Desk

हिमाचल के हमीरपुर में अचानक हुए धमाके से युवक की चार अंगुलियां कटीं, पीजीआई रेफर, जानिए पूरा मामला

Nation News Desk