Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
हरियाणा में पुराने वाहनों की होगी स्क्रैपिंग व रि-साइक्लिंग-राव नरबीर सिंह - NationNewsहरियाणा में पुराने वाहनों की होगी स्क्रैपिंग व रि-साइक्लिंग-राव नरबीर सिंह — NationNews
5 C
New York
December 4, 2025
NationNews
Haryana

हरियाणा में पुराने वाहनों की होगी स्क्रैपिंग व रि-साइक्लिंग-राव नरबीर सिंह

हरियाणा में पुराने वाहनों की होगी स्क्रैपिंग व रि-साइक्लिंग-राव नरबीर सिंह

कबाड़ में तब्दील हो चुके वाहनों के पुर्जों का हो सकेगा दोबारा उपयोग

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

चंडीगढ़, 20 जनवरी- हरियाणा सरकार ने राज्य में पंजीकृत वाहन स्क्रैपेज एवं रि-साइक्लिंग सुविधा प्रोत्साहन नीति 2024 अधिसूचित की है। इससे राज्य में पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग व रि-साइकिलिंग सुविधा उपलब्ध होगी और जगह-जगह कबाड़ में तब्दील हो चुके वाहनों के पुर्जों का दोबारा उपयोग हो सकेगा। इससे राज्य में ईको पर्यावरण में भी सुधार होगा।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एनजीटी द्वारा पुराने डीजल वाहनों की 10 व पेट्रोल वाहनों की 15 वर्ष तक पासिंग सीमा अवधि तय करने बाद कंडम वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और इसको देखते हुए हरियाणा सरकार ने यह निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल से वाहनों के पुर्जों की रि-साइक्लिंग होने से दोबारा से इस्तेमाल संभव हो सकेगा। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाव होगा और अर्थ व्यवस्था भी मजबूत होगी। इसके अलावा वाहन मालिकों को भी आर्थिक लाभ होगा और जनता को सड़कों, गलियों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कंडम वाहनों की पार्किंग से निजात मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नीति को हरियाणा सरकार उद्योग का दर्जा देगी। हरियाणा में स्थापित की जाने वाली नई उद्योग इकाइयों को पूंजी अनुदान या राज्य जीएसटी में प्रतिपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नीति के तहत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंचरणा विभाग के माध्यम से 10 वर्ष की लीज पर देने का माड्यूल तैयार करेगा।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार स्टार्ट अप्स, महिला उद्यमी, तथा अनुसूचित जाति श्रेणी के उम्मीदवारों को उद्यम पूंजी निधि स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएगी। अवसंचरण विकसित करने के लिए 20 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें भूमि को छोड़कर संर्पूण परियोजना की 10 प्रतिशत लागत तथा औद्योगिक श्रेणी के डी ब्लाक में शत प्रतिशत तथा बी व सी श्रेणी के ब्लाक में 75 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, जो अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक का होगा। इसके अलावा राज्य के युवाओं के कौशल एवं रोजगार उपलब्ध कराने वाले 10 ऐसे उद्योगों को 50 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा-पंजाब में 26 जनवरी पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च : अंबाला में मंत्री अनिल विज का घर घेरा, BJP कार्यालय के बाहर ट्रैक्टर लगाए

Nation News Desk

हरियाणा सरकार पर अस्पतालों का 400 करोड़ बकाया

Nation News Desk

हरियाणा सरकार द्वारा ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ के तहत

Nation News Desk

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा

Nation News Desk

हरियाणा में हाल की महत्वपूर्ण घटनाएँ (अप्रैल 2025):

Nation News Desk

हरियाणा में महिलाओं को अगले साल से मिलेंगे 2100 रुपये, सरकार बजट सत्र में करने जा रही है प्रावधान

Nation News Desk

हरियाणा में मजबूती से भाजपा का मुकाबला करना है तो तत्काल अपना संगठन भी बनाना होगा और हरियाणा विधानसभा चुनाव की हार की जवाबदेही भी साथ-साथ तय करनी होगी-विद्रोही

Nation News Desk

हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन ₹3500 होगी

Nation News Desk

हरियाणा में बड़ा हादसा फतेहाबाद में सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, 12 लोग बहे; एक ने बचाई जान

Nation News Desk

हरियाणा में एक साथ 5 अधिकारी सस्पेंड: इनमें BDPO, अकाउंटेंट और JE भी शामिल, 4 करोड़ का घोटाला किया

Nation News Desk

हरियाणा में 50 लाख रुपए की अफीम जब्त, झारखंड के 3 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब में होनी थी डिलीवरी

Nation News Desk

हरियाणा में 4 जनवरी से पहले निकाय चुनाव की घोषणा : सरकार ने HC में दिया जवाब; 1 महीने में पूरी होगी चुनावी प्रक्रिया

Nation News Desk

हरियाणा में 2014 से अब तक राज्य ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत कुल 1,217 FIR दर्ज

Nation News Desk

हरियाणा न्यूज🔻🔻15/02/2025🔻🔻दिन शनिवार🔻

Nation News Desk

हरियाणा न्यूज🔰🔰17/02/2025🔰🔰दिन सोमवार🔰

Nation News Desk

हरियाणा न्यूज🔰🔰13/02/2025

Nation News Desk

हरियाणा न्यूज🔰बुधवार , 19/02/2025

Nation News Desk

हरियाणा न्यूज🔰

Nation News Desk

हरियाणा न्यूज🔰

Nation News Desk

हरियाणा न्यूज:हरियाणा में शिक्षकों के तबादलों में होगी देरी

Nation News Desk
error: Content is protected !!