Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
भाजपा विधायक दल विधायक प्राथमिकता बैठक का करेगा बहिष्कार - NationNewsभाजपा विधायक दल विधायक प्राथमिकता बैठक का करेगा बहिष्कार — NationNews
December 6, 2025
NationNews
Himachal

भाजपा विधायक दल विधायक प्राथमिकता बैठक का करेगा बहिष्कार

भाजपा विधायक दल विधायक प्राथमिकता बैठक का करेगा बहिष्कार 

दो साल में विपक्ष के विधायकों द्वारा बताए एक भी काम नहीं हुए तो बैठक का क्या अर्थ : जयराम ठाकुर

सरकार दुर्भावना से हमारे विधायकों और उनके परिवार को कर रही है प्रताड़ित

जनप्रतिनिधियों की बजाय नकारे हुए कांग्रेस नेताओं को मिल रही है तवज्जो 

शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीन और चार फरवरी को होने वाली विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार करेगी। पिछले दो सालों में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा बताए गए किसी भी काम को सुक्खू सरकार द्वारा प्राथमिकता नहीं दी गई है उल्टे सरकार द्वारा हमारे विधायकों को विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है। प्राथमिकता बैठक में भाजपा के विधायक अपने कामों के बारे में बताते हैं लेकिन सरकार उन्हें बिल्कुल भी प्राथमिकता नहीं देती है। चुने हुए विधायकों के बजाय जनता द्वारा नकारे और हारे हुए कांग्रेस नेताओं को तवज्जो दी जा रही है। जब विधायक प्राथमिकता बैठक में भाजपा के विधायकों द्वारा बताई गई प्राथमिकताओं को सुक्खू सरकार द्वारा सुनना ही नहीं है तो विधायक प्राथमिकता बैठक का क्या औचित्य है। इसीलिए भाजपा विधायक दल आगामी विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा शुरू किए कार्य जो वर्तमान में पूर्ण हो रहे हैं उनके उद्घाटन के कार्यक्रमों में भी भारतीय जनता पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। उन्हें उद्घाटन के कार्यक्रमों तक में नहीं बुलाया जा रहा है, उद्घाटन पट्टिका में भी उनका नाम नहीं लिखा जा रहे हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के बजाय जनता द्वारा नकारे और हारे हुए कांग्रेसी नेताओं को तवज्जो दी जा रही है। वर्तमान सरकार हर स्तर पर चुने हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का अपमान कर रही है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राज्यसभा का चुनाव हार जाने के बाद से सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा के विधायकों और नेताओं को सत्ता के दुरुपयोग से प्रताड़ित कर रही है। यह सरकार सिर्फ विधायक को ही नहीं बल्कि उनके परिवार, सगे संबंधियों और उनके व्यवसाय को भी निशाना बना रही है। सुक्खू सरकार सत्ता के दुरुपयोग की सारी सीमाएं लांघ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक और नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसा कर परेशान किया जा रहा है। हमारे विधायकों को पुलिस द्वारा जांच के नाम पर 8 घंटे थाने में बिठाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। यह घटना एक बार नहीं कई बार हमारे नेताओं के साथ दोहराई जा रही है। सरकार के पास हमारे विधायकों और नेताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के कोई तथ्य नहीं है। इसीलिए सरकार के इशारे पर पुलिस ने जांच के नाम पर हर दिन घंटे थाना बिठाकर प्रताड़ित कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा जिस प्रकार से व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने पुलिस का दुरुपयोग करके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है। इस तरह की दुर्भावनापूर्ण राजनीति हिमाचल के इतिहास में कभी नहीं हुई है। सरकार की शह पर कायदे को ताक पर रखकर कानून का दुरुपयोग करने वाले अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि सत्ता और ताकत स्थाई नहीं होती है। इसलिए वह कानून का दुरुपयोग करने से बाज आए, कानून सम्मान करें और नियमानुसार काम करें। 

Related posts

होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, निजी स्कूल में कर रही थी पढ़ाई, अस्पताल में गई जान

Nation News Desk

होटल बनाने के नाम करोड़ों के लोन का फर्जीवाडा, किसके कहने पर जारी किया लोन, पता लगाएगी विजिलेंस

Nation News Desk

होटल बंद करने के ऑर्डर को चुनौती देगी सरकार, हाई कोर्ट ने 18 होटल बंद करने के दिए हैं आदेश

Nation News Desk

हैडमास्टर के पद भरने में देरी पर जवाब तलब, कोर्ट ने अधिकारियों को जरूरी हिदायत पेश करने के दिए निर्देश

Nation News Desk

हेल्थ मिशन : एनएचएम में आउटसोर्स भर्ती को मिली मंजूरी, भरे जाएंगे इतने पद

Nation News Desk

हिमाचली ही चला सकेंगे होम स्टे

Nation News Desk

हिमाचलियों की सोसायटी पर नहीं लगेगी धारा 118

Nation News Desk

हिमाचल:शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक व करते थे चिट्टे की तस्करी, एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल

Nation News Desk

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे पिछले पांच साल के प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

Nation News Desk

हिमाचल: वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

Nation News Desk

हिमाचल: नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 27 नवंबर से होंगी शुरू, डेटशीट जारी, यहां देखें

Nation News Desk

हिमाचल: ग्राम रोजगार सेवकों को हाईकोर्ट से राहत, नए अनुबंध आदेश पर रोक

Nation News Desk

हिमाचल-पंजाब बार्डर पर धरने की चेतावनी, कुल्लू विवाद पर सिख संगठनों ने दी धमकी, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Nation News Desk

हिमाचल हाईकोर्ट ने हटाए छह CPS, नियुक्ति का कानून भी किया रद्द

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट एक ही स्थान पर जमे कर्मियों का डीओ नोट से तबादला गलत नहीं

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हमीरपुर में 40 रुपये के लिए कर दी हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Nation News Desk

हिमाचल से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइड्रा से भिड़ी, 25 जख्मी

Nation News Desk

हिमाचल से नहीं टला अभी खतरा, पहाड़ों में गूंज रही चीखें, अगर नहीं संभले तो हो जाएगा सब खत्म

Nation News Desk
error: Content is protected !!