Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
लैंड सीलिंग एक्ट बदलेगी सरकार, इसलिए होगा कानून में संशोधन - NationNewsलैंड सीलिंग एक्ट बदलेगी सरकार, इसलिए होगा कानून में संशोधन — NationNews
December 6, 2025
NationNews
Himachal

लैंड सीलिंग एक्ट बदलेगी सरकार, इसलिए होगा कानून में संशोधन

लैंड सीलिंग एक्ट बदलेगी सरकार, इसलिए होगा कानून में संशोधन

राधास्वामी सत्संग ब्यास के लिए होगा कानून में संशोधन
हमीरपुर के भोटा अस्पताल की जमीन सोसायटी को होगी ट्रांसफर
चैरिटेबल अस्पताल होने के कारण आवेदन किया है संस्था ने
हिमाचल सरकार लैंड सीलिंग एक्ट-1972 में संशोधन करने जा रही है। यह संशोधन राधास्वामी सत्संग ब्यास के लिए हो रहा है। राधा स्वामी सत्संग ब्यास हमीरपुर जिला के भोटा स्थित अस्पताल को महाराज जगत सिंह मेडिकल रिलीफ सोसायटी को ट्रांसफर करना चाहता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी निवास ओक ओवर में रविवार को मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से आए आग्रह के कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। संस्था ने कहा है कि जीएसटी बचाने के लिए भोटा अस्पताल वाली जमीन ट्रांसफर करना जरूरी है। अब अधिकारियों की एक कमेटी बनाकर इस मामले को देख रहे हैं। जरूरी हुआ तो विधानसभा के सत्र में बिल लाएंगे। यह एक चैरिटेबल अस्पताल है, जहां हमीरपुर के लोगों को फ्री इलाज मिलता है। राज्य सरकार ऑर्डिनेंस के जरिए इस एक्ट में बदलाव करेगी और फिर विधानसभा में इस बारे में विधेयक भी लाया जाएगा। इससे पहले राजस्व विभाग ने अध्यादेश का ड्राफ्ट विधि विभाग में स्क्रीनिंग के लिए भेज दिया है। इसके बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। यहां अनुमति मिलने के बाद भारत सरकार को प्रेजिडेंट एसेंट के लिए भेजा जाएगा।
वहां से अनुमति आने के बाद यह नोटिफाई होगा। ऐसा इसलिए करना पड़ेगा, क्योंकि इस एक्ट को संविधान की प्रोटेक्शन प्राप्त है। डा. वाईएस परमार के समय हिमाचल प्रदेश सीलिंग ऑन लैंड होल्डिंग एक्ट इसलिए बनाया गया था, ताकि भूमि के व्यक्तिगत उपयोग की सीमा तय की जा सके।

Related posts

होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, निजी स्कूल में कर रही थी पढ़ाई, अस्पताल में गई जान

Nation News Desk

होटल बनाने के नाम करोड़ों के लोन का फर्जीवाडा, किसके कहने पर जारी किया लोन, पता लगाएगी विजिलेंस

Nation News Desk

होटल बंद करने के ऑर्डर को चुनौती देगी सरकार, हाई कोर्ट ने 18 होटल बंद करने के दिए हैं आदेश

Nation News Desk

हैडमास्टर के पद भरने में देरी पर जवाब तलब, कोर्ट ने अधिकारियों को जरूरी हिदायत पेश करने के दिए निर्देश

Nation News Desk

हेल्थ मिशन : एनएचएम में आउटसोर्स भर्ती को मिली मंजूरी, भरे जाएंगे इतने पद

Nation News Desk

हिमाचली ही चला सकेंगे होम स्टे

Nation News Desk

हिमाचलियों की सोसायटी पर नहीं लगेगी धारा 118

Nation News Desk

हिमाचल:शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक व करते थे चिट्टे की तस्करी, एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल

Nation News Desk

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे पिछले पांच साल के प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

Nation News Desk

हिमाचल: वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

Nation News Desk

हिमाचल: नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 27 नवंबर से होंगी शुरू, डेटशीट जारी, यहां देखें

Nation News Desk

हिमाचल: ग्राम रोजगार सेवकों को हाईकोर्ट से राहत, नए अनुबंध आदेश पर रोक

Nation News Desk

हिमाचल-पंजाब बार्डर पर धरने की चेतावनी, कुल्लू विवाद पर सिख संगठनों ने दी धमकी, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Nation News Desk

हिमाचल हाईकोर्ट ने हटाए छह CPS, नियुक्ति का कानून भी किया रद्द

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट एक ही स्थान पर जमे कर्मियों का डीओ नोट से तबादला गलत नहीं

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हमीरपुर में 40 रुपये के लिए कर दी हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Nation News Desk

हिमाचल से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइड्रा से भिड़ी, 25 जख्मी

Nation News Desk

हिमाचल से नहीं टला अभी खतरा, पहाड़ों में गूंज रही चीखें, अगर नहीं संभले तो हो जाएगा सब खत्म

Nation News Desk
error: Content is protected !!