आपदा से लोग त्रस्त, सरकार झूठ बोलने में मस्त, धर्मपुर में हुए नुकसान पर जयराम ठाकुर ने कसा तंज
आपदा से लोग त्रस्त, सरकार झूठ बोलने में मस्त, धर्मपुर में हुए नुकसान पर जयराम ठाकुर ने कसा तंज
धर्मपुर में हुए नुकसान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कसा तंज
हमीरपुरपशमीना शॉल बिलासपुरमिट्टी के बर्तन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मपुर का दौरा किया और यहां बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने बस स्टैंड के आसपास हुए व्यापक नुकसान बारे जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मपुर बाजार में दुकानदारों और उन लोगों से भी मुलाकात की जिनकी संपत्ति को 10 से 15 फीट ऊंचाई तक सीर खड्ड और साथ वाले नाले का पानी चढऩे से भारी नुकसान हुआ। जयराम ठाकुर ने लोगों से कहा कि अभी सावधानी बरतें और जागरूक रहें। इस बार बरसात बहुत लंबी चल रही है। जगह जगह नुकसान लगातार हो रहा है। लोग पीड़ा और संकट में हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने खास तौर पर अपने 7 मंत्री हिमाचल भेजकर धरातल पर लोगों से मिलकर उनके दु:ख तकलीफ सुनने भेजा है। केंद्र से जो भी मंत्री प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार के मंत्री कहीं भी रेस्टोरेशन वर्क में दिखाई नहीं दे रहे हैं।
यह संवेदनहीनता दिखाती है कि कांग्रेस पार्टी को जनता के दुखदर्द से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा नेताओं ने दिल खोलकर राहत सामग्री पूरे प्रदेश को भेजी है।