🎯 बिलासपुर में अनुराग ठाकुर से नरेंद्र हांडा की शिष्टाचार भेंट, नई जिम्मेदारी पर जताया आभार
आज दिनांक 8 जनवरी 2026 को बिलासपुर में नरेंद्र हांडा जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद माननीय अनुराग ठाकुर जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर माननीय अनुराग ठाकुर जी का आभार व्यक्त किया गया।
इस मुलाकात के दौरान दाडला मंडल के महामंत्री भीम शर्मा जी, भाजपा कार्यकर्ता अंकु महाजन जी, राकेश कंवर जी तथा अधिवक्ता कुनाल शर्मा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
