हिमाचल में फ्रॉड: एक ने धोखे में गंवाए, तो दूसरे ने ऑनलाइन लुटवाए, लाखों का लग गया चूना
प्रदेश की राजधानी शिमला में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर शातिरों ने एक महिला को लाखों की चपत लगा दी। तीन व्यक्तियों पर महिला से 23 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। पुलिस थाना बालूगंज में इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला रोहड़ू की मूल निवासी है। वर्तमान में वह शिमला शहर के रामनगर में रह रही हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार श्याम लाल चौहान और बिलम सिंह नामक व्यक्तियों ने उन्हें रामनगर में फ्लैट उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। इस बहाने दोनों ने उनसे लगभग 23 लाख रुपए ले लिए, लेकिन न तो फ्लैट दिया गया और न ही धन वापस किया गया, जिससे महिला ने खुद को ठगी का शिकार पाया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा धारा 420 और 120-बीके तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आरोपी पैसे लेने के बाद कहां गए और उन्होंने पीडि़ता को ठगने की क्या योजना बनाई थी।
सेवानिवृत्त कर्मचारी से 16 लाख की ठगी
मशोबरा में एक सेवानिवृत कर्मचारी के साथ 16 लाख रुपए की आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने पीडि़त से लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करवाने के बहाने पैसे ठग लिए। इसके बाद पीडि़त कर्मचारी ने ढली थाना में इस बारे में शिकायत दी है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पदमदेव निवासी गांव एवं डाकघर बाघी जुब्बड़ नजदीक बल्देयां जिला शिमला ने पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 17 नवंबर की शाम करीब 8 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर 9332882749 से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें एक
