Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
इलाज को तरसता हिमाचल, प्रचार में डूबी सरकार!” – जयराम ठाकुर का बड़ा हमला - NationNews
January 21, 2026
NationNews
Himachal

इलाज को तरसता हिमाचल, प्रचार में डूबी सरकार!” – जयराम ठाकुर का बड़ा हमला

इलाज को तरसता हिमाचल, प्रचार में डूबी सरकार!” – जयराम ठाकुर का बड़ा हमला

लोग इलाज के लिए तरस रहे और सरकार विपक्ष के खिलाफ प्रचार पर करोड़ों उड़ा रही : जयराम ठाकुर विधान सभा सत्र के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का नेता प्रतिपक्ष ने जताया आभार विधान सभा में जवाब देने की बजाय सरकार 3 साल से सूचनाएं एकत्र करने का बोल रही है झूठ
धारा 118 में किसी भी प्रकार का संशोधन हिमाचल के हितों के साथ समझौता बिल वापस ले सरकार नशे के खिलाफ विपक्ष सरकार के साथ, नशे के खिलाफ लड़ाई का किया विपक्ष ने वादा
धर्मशाला : जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विधानसभा में सवालों के जवाब के नाम पर सदन को गुमराह करती है। प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दे हो या विधायकों के अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्य सरकार ज्यादातर मामलों में सूचनाओं को घूम फिराकर प्रदान करती है या फिर सूचना एकत्र करने के नाम पर झूठ बोलती है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं में अभी तक नहीं होता। सरकार द्वारा सदन में उपलब्ध कराई गई सूचना की विश्वसनीयता पर ही सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गयाहै। आज सरकार आंकड़े कुछ देती है, अगले दिन आंकड़े कुछ देती है। दर्जनों बार मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते हुए बेनकाब हो चुके हैं। इसके बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जो सूचनाएं सरकार द्वारा यह संबंधित विभाग द्वारा सूचना के अधिकार के तहत उपलब्ध करवाई जा चुकी हो वही सूचना सरकार सदन के माध्यम से कतरा रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ प्रदेश को लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं। सरकार इलाज के लिए कंगन और मंगलसूत्रबिक रही है। 50 हजार के इंजेक्शन के लिए किसी बेटी के सर से पिता का साया उठ रहा है लेकिन सरकार विपक्ष के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर आई सरकार ने व्यवस्थाओं का पतन करके रखा है। यह पूरा सत्र सरकार की अव्यवस्था, नाकामी और कुछ मंत्रियों के बड़बोलेपन की भेंट चढ़ गया। सत्र के समापन के अवसर पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष के आसन, विधान सभा सचिवालय और इस पत्र के आयोजन में अपना योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार धारा 118 के बहाने प्रदेश के हितों को बेचना चाहती है। मित्र मंडली द्वारा प्रायोजित हिमाचल फॉर सेल की यह योजना हिमाचल प्रदेश के हित के लिए नहीं है। धारा 118 प्रदेश में कितनी पवित्र भावना के साथ लागू की गई थी। आज सरकार हिमाचल और हिमाचलियत के हितों की रक्षा करने वाले इस कानून को कमजोर करके प्रदेश के हितों को बेचे का जो रास्ता खोल रही है उसके लिए इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। इसलिए सरकार से आग्रह है हिमाचल विरोधी इस बिल को सरकार वापस ले।
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने आज विधानसभा सत्र की शुरुआत के पहले नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश के सभी लोगों से साथ देने का आह्वाहन किया। भाजपा विधायक दल करते हुए नशा छोड़ने और जिंदगी चुनने की अपील की। इन्हीं नारों से जुड़ी हुई जर्सी पहन कर भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में नशा बहुत तेजी से फेलरहा है। यह हमारे युवा पीढ़ियों को निशाना बनाकर हमारे भविष्य को भी बर्बाद कर रहा है। यह हमें भावनात्मक रूप से भी और आर्थिक रूप से भी तोड़ रहा है। जो नशा पहले प्रदेश के पहले प्रदेश के बॉर्डर एरिया तक सीमित था आज प्रदेश के कोने-कोने में तांडव मचा रहा है। इस लड़ाई में सरकार पुलिस और समाज सभी को एक साथ आना होगा। नशे के खिलाफ लड़ाई में कड़ी कार्रवाई करके इस बुराई को समाप्त कर पाएंगे। सदन के मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान सत्ता पक्ष के सभी विधायकों ने भी नशे के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता जताई। भारतीय जनता पार्टी ने इस लड़ाई में अपना संपूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।**🔥“

I

Related posts

होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा, निजी स्कूल में कर रही थी पढ़ाई, अस्पताल में गई जान

Nation News Desk

होटल बनाने के नाम करोड़ों के लोन का फर्जीवाडा, किसके कहने पर जारी किया लोन, पता लगाएगी विजिलेंस

Nation News Desk

होटल बंद करने के ऑर्डर को चुनौती देगी सरकार, हाई कोर्ट ने 18 होटल बंद करने के दिए हैं आदेश

Nation News Desk

हैडमास्टर के पद भरने में देरी पर जवाब तलब, कोर्ट ने अधिकारियों को जरूरी हिदायत पेश करने के दिए निर्देश

Nation News Desk

हेल्थ मिशन : एनएचएम में आउटसोर्स भर्ती को मिली मंजूरी, भरे जाएंगे इतने पद

Nation News Desk

हिमाचली ही चला सकेंगे होम स्टे

Nation News Desk

हिमाचली सेब पर फिर मंडराया विदेशी खतरा, बागवानों की बढ़ी परेशान

Nation News Desk

हिमाचलियों की सोसायटी पर नहीं लगेगी धारा 118

Nation News Desk

हिमाचल:शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी चालक व करते थे चिट्टे की तस्करी, एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल

Nation News Desk

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे पिछले पांच साल के प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

Nation News Desk

हिमाचल: वक्फ बोर्ड की मंजूरी के बाद संजौली मस्जिद की तीन अवैध मंजिलें गिराने का काम शुरू

Nation News Desk

हिमाचल: नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 27 नवंबर से होंगी शुरू, डेटशीट जारी, यहां देखें

Nation News Desk

हिमाचल: ग्राम रोजगार सेवकों को हाईकोर्ट से राहत, नए अनुबंध आदेश पर रोक

Nation News Desk

हिमाचल: एंबुलेंस कर्मी 25 दिसंबर से रहेंगे 48 घंटे की हड़ताल पर, प्रशासन और कंपनी पर लगाए शोषण के आरोप

Nation News Desk

हिमाचल-पंजाब बार्डर पर धरने की चेतावनी, कुल्लू विवाद पर सिख संगठनों ने दी धमकी, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Nation News Desk

हिमाचल हाईकोर्ट ने हटाए छह CPS, नियुक्ति का कानून भी किया रद्द

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट एक ही स्थान पर जमे कर्मियों का डीओ नोट से तबादला गलत नहीं

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हाई कोर्ट : शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

Nation News Desk

हिमाचल हमीरपुर में 40 रुपये के लिए कर दी हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Nation News Desk