ऊना में होटल लोन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़, बैंक के पूर्व एमडी सहित नौ अधिकारियों पर मामला दर्ज
ऊना मुख्यालय स्थित एक बैंक में होटल प्रोजेक्ट के लिए ऋण के बदले बैंक में गिरवी रखी संपत्ति व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने मामला सामने आया है। पुलिस ने युद्ध चंद बैंस निवासी जिला मंडी की शिकायत में बैंक के पूर्व एमडी सहित कुल नौ बैंक अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 120 बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता युद्ध चंद बैंस ने पुलिस के पास दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में होटल प्रोजेक्ट के लिए ऊना के एक बैंक से ऋण लिया था। उसने आरोप लगाया कि बैंक अफसरों ने उनकी गिरवी रखी संपत्तियों होटल्स से जुड़े आधिकारिक लोन रिकॉर्ड को कथित तौर पर हटाया, नष्ट किया और रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बैंक अधिकारियों ने साजिश के तहत प्रॉपर्टी की कीमत कम दर्शाई, जिससे उन्हें भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा।
पीडब्ल्यूडी परियोजना समाचार
यहीं नहीं, वैध लोन को गलत तरीके से एनपीए घोषित कर दिया गया। इसके अलावा लोन फाइल में मौजूद वैल्यूएशन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, जो बैंक अधिकारियों की कस्टडी में थे, भी गायब पाए गए। पीडि़त ने ऊना पुलिस के पास शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और बैंक के आठ अन्य अफसरों/ कर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 120बी के
