पंजाब में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई बरनाला में पूर्व पंच की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
कस्बा शैहना में कत्ल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैसों के लेन-देन को लेकर पूर्व पंच की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी
बरनाला के कस्बा शैहना में कत्ल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने मीडिया को जानकारी दी। बरनाला ज़िले के कस्बा शैहना के पूर्व सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकत्ता की हत्या के मामले में बरनाला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्तौल और गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। मृतक पूर्व में पंच रह चुका था।
इस मामले में हरजिंदर सिंह जिंदर, गुरदीप दास दीपी बाबा और जगविंदर सिंह निवासी शैहना को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य हत्यारा हरजिंदर सिंह मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता के साथ रहता था और उसका सुखविंदर सिंह कलकत्ता से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पंचायती विवाद भी शामिल हो सकता है, लेकिन प्रारंभिक जांच में केवल पैसों के लेन-देन की बात ही सामने आई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हरजिंदर सिंह कुछ दिन पहले आरोपी जगविंदर सिहै
