ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की अगुवाई में टोक्यो जापान वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय दल भाग लेगा।
फतेहाबाद से पूजा 800 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में लेगी भाग।
संदीप कुमार महेंद्रगढ 35 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में अपना दमखम दिखाएंगे।
2020 ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता एवं 2024 ओलम्पिक रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा सहित नीरज चोपड़ा की अगुवाई में एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय एथलेटिक्स महासंघ)का 19 एथलीट खिलाड़ियों का दल 13 सितंबर से 21 सितम्बर तक टोक्यो जापान में आयोजित हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप) में भाग लेगा।
एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी मेंबर राजकुमार मिटान ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा चयनित टीम में 14 पुरुष एथलीट खिलाडी और 5 महिला एथलीट खिलाडी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो जापान में भारतवर्ष की तरफ से भाग लेंगे, जिसमें एथलेटिक्स हरियाणा के नीरज चोपड़ा पानीपत जेवलिन थ्रो इवेंट में,संदीप कुमार महेंद्रगढ 35 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में और पूजा फतेहाबाद 800 और 1500 मीटर दौड़ में हरियाणा राज्य की तरफ से भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के द्वारा चयनित की गई टीम में शामिल हैं।
मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड फरीदाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 2025 में टोक्यो जापान में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 19 एथलीट खिलाड़ियों का दल भाग लेगा। पुरुष वर्ग टीम में नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो,गुरवीर सिंह 5000 मीटर दौड़,परवीन छित्तरवाल और अब्दुल्ला अबू बकर ट्रिपल जंप इवेंट में,सर्वेश अनिल कुशारे हाई जंप इवेंट में, अनिमेष कुजूर 200 मीटर दौड़,सचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव जेवलिन थ्रो इवेंट में, श्री शंकर मुरली लांग जंप इवेंट में सेरविन सेबिस्थियन 20 किलोमीटर रेस वाक, संदीप कुमार और रामबाबू 35 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में तेजस श्रीषे 110 मीटर हर्डल दौड में भाग लेंगे और महिला वर्ग में पारुल चौधरी और अंकिता 3000 मीटर स्टेपल चेज में,अनु रानी जेवलिन थ्रो इवेंट में, प्रियंका 35 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में और पूजा 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में भाग लेगी। एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों के द्वारा इंडियन एथलेटिक्स टीम का चयन किया गया। नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वर्तमान चैंपियन होने के कारण वाइल्ड कार्ड से चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है और साबले,अक्षदीप और नन्दनी शारीरिक स्वास्थ्य के चलते इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं।इन तीनों एथलीट खिलाड़ियों ने भी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया था।
एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी मेंबर राजकुमार मिटान,एथलेटिक्स हरियाणा अध्यक्ष दिलबाग सिंह, महासचिव प्रदीप मलिक और मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।