शिमला में कयामत की बारिश से चार की मौत, जुब्बल, जुन्गा और कोटखाई में पेश आए हादसे
अलर्ट के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला में तीन अलग अलग स्थानों पर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। शिमला के जुब्बल, जुन्गा और कोटखाई में लैंडस्लाईड होने से पेश आए हादसों में चार लोगों की मौत हुई है। जिसमें शिमला जिला की जुब्बल तहसील की बढाल पंचायत के बाऊली गांव में मकान की दिवार गिरने की खबर हैं। जिसमें एक 23 वर्षीय युवती कनिष्का पुत्री स्वर्गीय अमर सिंह के दबने से दुखद मृत्यु हो गई। इसके अलावा शिमला जिला के जुन्गा तहसील में लगातार बारिश से बड़ा हादसा हुआ है।
यहां पर पटवार सर्कल डबलू के उप मोहाल जोत में एक घर पर लैंडस्लाइड होने से पिता और पुत्री की मौत हो गई। जबकि पत्नी हादसे के समय घर के बाहर मौजूद होने के कारण बाल-बाल बच गई। इस लैंडस्लाइड में 35 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लैंडस्लाईड में उनके मवेशी भी दबकर मर गए। इसके अलावा शिमला जिला के कोटखाई में भूस्खलन से एक घर ढहने के बाद वृद्ध महिला कलावती की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं, रोहडू के दयार मोली गांव में गत देर रात में भूस्खलन से कई घरों को खतरा पैदा होने के बाद चार परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
CM ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा को शब्दों में बयां करना बेहद कठिन है। भगवान दिवंगत जन की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख सहने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिव