Solan News: भाजपा ने परवाणू शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
परवाणू (सोलन)। परवाणू में मंगलवार को भाजपा प्रदेश सचिव डॉ. डेजी ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा झंडे वाले बाबा से शुरू होकर पूरे शहर में घूमकर वापस वहीं आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता देशभक्ति के गीत गुनगुनाते रहे। हाथ में झंडा लहराते हुए चल रहे थे।
भाजपा प्रदेश सचिव डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसके तहत इस यात्रा का परवाणू में भी आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के साथ घरों में तिरंगा बांटा गया ताकि सभी लोग देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और एकजुट होकर देश को और मजबूत बनाएं।इस मौके पर टकसाल उपप्रधान नीरज शर्मा, भाजपा परवाणू प्रभारी अवतार जमवाल, केवल कृष्ण, पार्षद किरण चौहान, कृष्णा मंडियाल, रजनी सिंगला, विकास सेठ, विक्रम शर्मा, यशपाल ठाकुर, विजय वर्मा, कौशल्या राणा, कृष्ण, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।