यमुना नदी में नहाने गए दो साढू डूबे, मौत, कई घंटे बाद शव बरामद
यमुना नदी में नहाने गए दो साढू डूबे, मौत, कई घंटे बाद शव बरामद
करनाल (हरियाणा) . करनाल के बड़ा गांव के समीप यमुना में नहाने गए तीन लोगों में से दो की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले दोनों व्यक्ति रिश्ते में साढू है। परिजनों ने बताया कि चुंडीपुर निवासी समी और नलीपार निवासी विक्की बड़ा गांव के समीप नहर में नहाने के लिए गए थे। उनके साथ एक व्यक्ति भी था।वह यमुना नदी में रेत के टीले पर बैठे थे। यमुना में पानी आने पर वह रेत के टीले से पानी में बह गए। तीसरा व्यक्ति बच गया। एक किसान ने इसकी सूचना गांव में दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यमुना में शव की तलास की। कई घंटे बाद दोनों के शव बरामद किए गए।