मैत्री संस्था ने मरीजों और जरूरतमंदों के साथ मनाई दीपावली, ₹31 हजार की आर्थिक मदद दी

Nation News · · 28 views

मैत्री संस्था ने मरीजों और जरूरतमंदों के साथ मनाई दीपावली, ₹31 हजार की आर्थिक मदद दी शिमला से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट। मैत्री संस्था ने इस बार दीपावली खुशियां बांटकर और जरूरतमंदों की मदद करके मनाई।…

About this video

मैत्री संस्था ने मरीजों और जरूरतमंदों के साथ मनाई दीपावली, ₹31 हजार की आर्थिक मदद दी

शिमला से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट।

मैत्री संस्था ने इस बार दीपावली खुशियां बांटकर और जरूरतमंदों की मदद करके मनाई।

संस्था के सदस्यों ने चक्कर स्थित मनोचिकित्सक अस्पताल में मरीजों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान मरीजों को न्यूट्रिशन किट और गर्म मोजे बांटे गए। साथ ही अस्पताल को एक बड़ी दरी भी भेंट की गई।

वहीं, IGMC शिमला में उपचाराधीन ज्योति प्रकाश के इलाज के लिए संस्था ने ₹31 हजार की आर्थिक सहायता दी। यह राशि संस्था के सदस्यों और सहयोगियों के योगदान से जुटाई गई।

मैत्री संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि दीपावली का असली आनंद दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने और जरूरतमंदों की मदद करने में है।