कुनिहार में बच्चों ने कचरे से बनाई आकर्षक कलाकृतियां, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

Nation News · · 111 views

**कुनिहार में बच्चों ने कचरे से बनाई आकर्षक कलाकृतियां, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा** कुनिहार के बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान…

About this video

**कुनिहार में बच्चों ने कचरे से बनाई आकर्षक कलाकृतियां, ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा**

कुनिहार के बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ईको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बेकार और अपशिष्ट सामग्री के साथ प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सुंदर और उपयोगी कलाकृतियां तैयार कीं।

इंटीग्रेटेड मिशन लाइफ प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और रिड्यूस, रीयूज व रीसाइकिल का महत्व समझाना था।

कार्यक्रम में विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की और टॉप-10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट।