कुनिहार में 51 विद्यार्थियों ने दी कराटे बेल्ट परीक्षा, प्रमाण पत्र और नई बेल्ट देकर किया सम्मानित
कुनिहार में 51 विद्यार्थियों ने दी कराटे बेल्ट परीक्षा, प्रमाण पत्र और नई बेल्ट देकर किया सम्मानित कुनिहार में 1 नवंबर को स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी द्वारा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया…
About this video
कुनिहार में 51 विद्यार्थियों ने दी कराटे बेल्ट परीक्षा, प्रमाण पत्र और नई बेल्ट देकर किया सम्मानित
कुनिहार में 1 नवंबर को स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी द्वारा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें करीब 51 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान श्री जगदीश सत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन थिहान संजय ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कराटे कोच सेंसेई देविंदर कुमार ने किया। परीक्षा में सफल सभी 51 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और नई बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सेंसेई देविंदर कुमार ने अतिथियों और अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।