राज्य स्तरीय अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक

Nation News · · 19 views

राज्य स्तरीय अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में खुशी की लहर कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट। कुनिहार स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के होनहार…

About this video

राज्य स्तरीय अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में खुशी की लहर

कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट।

कुनिहार स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के होनहार विद्यार्थी ओजस ने अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

ओजस की इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग एवं अदिति गर्ग ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक सोच और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय परिवार ने ओजस की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।