कुनिहार में लावारिस कुत्तों का आतंक, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
**कुनिहार में लावारिस कुत्तों का आतंक, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता।** कुनिहार में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। न्यू बस स्टैंड से लेकर सिविल अस्पताल और मेन मार्केट तक कई जगह…
About this video
**कुनिहार में लावारिस कुत्तों का आतंक, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता।**
कुनिहार में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। न्यू बस स्टैंड से लेकर सिविल अस्पताल और मेन मार्केट तक कई जगह कुत्तों के झुंड देखे जा रहे हैं।
सुबह-शाम पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कुत्तों के डर से कई बार हाथ में डंडा लेकर चलना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कुनिहार और सरकार से मांग की है कि लावारिस कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और उचित प्रबंधन के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
लोगों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
**कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की विशेष रिपोर्ट।**