पाकिस्तान सीमा हैदर के पहले पति गुलाम ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार, मांगी बच्चों की कस्टडी
गुलाम हैदर ने हाल ही में एक वीडियो संदेश के जरिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से ‘न्याय’ की अपील की। गुलाम ने दावा किया कि वह 2023 के अंत से अपने बच्चों की हिरासत (कस्टडी) प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील अंसार बर्नी की मदद ली है।
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों से मिलना चाहते हैं और उनकी हिरासत हासिल करना चाहते हैं। सीमा हैदार 2023 में अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं। तबसे वह यहां अपने प्रेमी के पास रह रही हैं।
सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकबाबाद की रहने वाली हैं। वह मई 2023 में अपने बच्चों के साथ कराची से नेपाल होते हुए भारत आईं थीं। जुलाई में भारतीय अधिकारियों ने उन्हें उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भारतीय नागरिक सचिन मीणा के साथ पाया था। सीमा और सचिन की मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते समय हुई थी। दोनों को जुलाई 2023 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। सीमा पर भारत में अवैध प्रवेश का आरोप है, जबकि सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने का आरोप है।