ये कैसा प्यार: एकसाथ जान देने का बनाया प्लान, किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, फिर लड़की का बदल गया इरादा
कहते है पियार अंधा होता है पंजाब के लुधियाना में एक किशोर ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। 17 साल के नाबालिग ने अपनी प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैट करते हुए जान दे दी।
इन दिनों वेलेंटनाइन वीक चल रहा है। ये पूरा सप्ताह प्रेमी जोड़ों के लिए खास माना जाता है। लेकिन, पंजाब के लुधियाना में एक प्रेमी जोड़े (नाबालिग लड़का और लड़की) ने एकसाथ मरना चाहा। किशोर ने लड़की के साथ बात करते-करते जान दे दी, लेकिन लड़की का इरादा बदल गया। किशोर की मौत पर परिवार सदमे में है और पीड़ित परिवार ने लड़की पर बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लुधियाना के काकोवाल रोड इलाके में एक 17 साल के नाबालिग ने छह फरवरी की दोपहर को अपनी प्रेमिका के साथ इंस्टाग्राम पर चेटिंग करते वक्त फंदा लगा लिया और उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि लड़के का उसकी दोस्त के साथ कुछ बातों पर विवाद चल रहा था।
मृतक की पहचान अर्पण शर्मा के तौर पर हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। परिवार ने लड़के के मोबाइल से लड़की के साथ की गई चेटिंग भी पुलिस को उपलब्ध करा दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरे के अंदर पंखे से लगाया फंदा
लड़के की दादी रामरखी का कहना है कि अर्पण की इलाके में ही रहने वाली लड़की के साथ बातचीत थी। दोनों में किसी न किसी बात को लेकर बहस होती रहती थी। वीरवार को भी दोपहर के वक्त लड़का जब घर पहुंचा तो वह फोन पर बहस कर रहा था। वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर बाद जब वह नहीं आया, न ही दरवाजा खोला तो उसके पिता ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर झांककर देखा को उनके पैरों तले जमीन खिसक गई