बड़ी खबरें
पुलिस पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए : पुलिस पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी हिमाचली नाटी सायरी में आंचलिक U-19 खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता टीमों को मिली ट्रॉफियां 29 अगस्त को कुनिहार में होगी जिला सोलन पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक पंचायत चौकीदार यूनियन अर्की के विकास खण्ड स्तरीय चुनाव में प्रदीप कुमार प्रधान निर्वाचित राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह पुलिस पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए : पुलिस पेंशनर वैलफेयर एसोसिएशन राष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी हिमाचली नाटी सायरी में आंचलिक U-19 खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता टीमों को मिली ट्रॉफियां 29 अगस्त को कुनिहार में होगी जिला सोलन पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक पंचायत चौकीदार यूनियन अर्की के विकास खण्ड स्तरीय चुनाव में प्रदीप कुमार प्रधान निर्वाचित राष्ट्रगान के अपमान पर झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री, सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी : जयराम ठाकुर प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने का किया आह्वान विकसित भारत के निर्माण में शिक्षण संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल शशि थरूर का बड़ा बयान: कांग्रेस को ‘CJP’ से सीखने और जाति से ऊपर उठने की सलाह
एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत चुनाड क्लस्टर में आयोजित हुआ "पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं मार्केट लिंकेज" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण
भारत

एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत चुनाड क्लस्टर में आयोजित हुआ "पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं मार्केट लिंकेज" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 30 Jul, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत चुनाड क्लस्टर में आयोजित हुआ "पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं मार्केट लिंकेज" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण*   *वैज्ञानिक ग्रेडिंग, पैकिंग
    विज्ञापन Website development Agency

    एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत चुनाड क्लस्टर में आयोजित हुआ "पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं मार्केट लिंकेज" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण*  

    *वैज्ञानिक ग्रेडिंग, पैकिंग व सहकारी समितियों से बढ़ेगी किसानों की आय: विशेषज्ञ*

    कुनिहार से नेशन न्यूज के लिए हरजिन्दर ठाकुर की रिपोर्ट :-बागवानी विभाग द्वारा *एचपी शिवा (HPSHIVA) परियोजना* के अंतर्गत *चुनाड क्लस्टर* में किसानों के लिए *"पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एवं मार्केट लिंकेज"* विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    *आय बढ़ाने पर रहा फोकस*  

    प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को फलों की तुड़ाई के बाद *वैज्ञानिक प्रबंधन, ग्रेडिंग, पैकिंग, भंडारण, प्रसंस्करण/वैल्यू एडिशन* तथा *प्रभावी विपणन प्रणाली* की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराकर उनकी आय में वृद्धि करना था।

    *प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारी रहे मौजूद*  

    कार्यक्रम में *डॉ. देवेंद्र अत्री*, जिला समन्वयक (DCC), *डॉ. रितेश शर्मा*, एसएमएस बागवानी विकास खंड कुनिहार, *डॉ. पूनम कैरो*, मैनेजमेंट एक्सपर्ट, *नितीश कौश्यप*, डीसीओ (CHAPMA) तथा *पवन शर्मा*, एचईओ उपस्थित रहे।

    *सीएस-07 टीम ने दी व्यावहारिक जानकारी*  

    इसके अतिरिक्त *सीएस-07 टीम* के *राव साहेब बेंद्रे*, कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट, *योगेश शर्मा*, मार्केट लिंकेज एक्सपर्ट तथा *जयवर्धन*, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव सहित मार्केटिंग टीम के अन्य अधिकारियों ने किसानों को प्रशिक्षण दिया। 

    उन्होंने किसानों को *पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग, विपणन तथा बाजार से सीधे जुड़ने* के व्यावहारिक एवं आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।

    *सहकारी समितियों के गठन पर दिया जोर*  

    सीएस-07 टीम ने किसानों को *सहकारी समितियों के गठन* के महत्व, कार्यप्रणाली, पंजीकरण प्रक्रिया तथा *सामूहिक विपणन* के लाभों के बारे में भी बताया। अधिकारियों ने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं, विपणन लागत कम कर सकते हैं तथा संगठित होकर बड़े बाजारों तक अपनी पहुंच बना सकते हैं।

    *तीन क्लस्टर के किसानों ने लिया भाग*  

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में *सेरदिलग, चुनाड एवं जैलुंग क्लस्टर* के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशेषज्ञों के साथ संवाद स्थापित किया और पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, विपणन एवं सहकारी समिति गठन से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

    किसानों ने की सराहना*  

    कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए बागवानी विभाग एवं एचपी शिवा परियोजना के प्रयासों की सराहना की। किसानों ने भविष्य में भी इस प्रकार के तकनीकी प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की, ताकि आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाकर उनकी आय एवं उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके l

    विज्ञापन web development agency