प्रदेश में नशा माफिया बेकाबू, आए दिन ओवर डोज से हो रही मौतें, सरकार नाकाम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार अपने चरम पर है। नशे की वजह से प्रदेश में लोग जान गवां रहे हैं। नशे का कारोबार करने वाले पूरी तरह से बेकाबू हैं। नशा माफिया पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहे हैं। जो वर्तमान हालात हैं वह वह बहुत चिंताजनक और शर्मनाक है। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में नशे के ओवर डोज की वजह से तीन युवाओं की दुखद मृत्यु का मामला सामने आ चुका है।
यह आधिकारिक तौर पर समाचारों में आया है, असली संख्या और भी बड़ी है, ऐसे बहुत मामले सामने भी नहीं आ पाते हैं। यह सोचकर मन दुख से भर जाता है कि नशे की वजह से लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। देवभूमि के युवाओं के साथ हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमें नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल है। दुःखद स्थिति यह है कि इस पूरे प्रकरण में सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नशे के बड़े सौदागर माफिया अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार नशे के कारोबार (drug business) पर कड़ा प्रहार करे। भारतीय जनता पार्टी नशे के खिलाफ लड़ाई सरकार का साथ पूरा साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश से नशे की विदाई होनी चाहिए और नशा माफिया का साम्राज्य नष्ट होना चाहिए। इसके लिए विपक्ष सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हम अपने प्रदेश के युवाओं को नशे के मकड़जाल में नहीं फंसने दे सकते हैं। भाजपा नशे के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। 19 जुलाई 2024 को ऊना में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्य समिति में नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई का प्रस्ताव भी पास किया है।
‘सुख सरकार में नशे का आतंक बेकाबू’
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार आई है प्रदेश