सरपंच हो तो ऐसी: नशा तस्कर पकड़वाएं… 11000 इनाम पाएं, CM मान के गांव से 10 किमी. दूर की महिला सरपंच का एलान
पंजाब सरकार की युद्ध, नशे के विरुद्ध मुहिम को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के इलाके से नई धार मिली है। सबसे अहम पहलु यह है कि इस अनोखी मुहिम का आगाज महिला सरपंच ने किया है।
पंजाब आम आमदी पार्टी (आप) सरकार ने नशे के खिलाफ महायुद्ध का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश बाद पंजाब पुलिस की नशा का कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ मुहिम जारी है। ऐसे में पंजाब के सुनाम जिले के गांव गांव शेरों माडल टाउन की महिला सरपंच ने बड़ा एलान कर दिया है।
पंजाब सरकार की युद्ध, नशे के विरुद्ध मुहिम को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के इलाके से नई धार मिली है। सबसे अहम पहलु यह है कि इस अनोखी मुहिम का आगाज महिला सरपंच ने किया है। मुख्यमंत्री मान के गांव सतौज से 10 किलोमीटर दूर गांव शेरों माडल टाउन सुनाम की सीमा से सटा है। यह गांव सुनाम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसका प्रतिनिधित्व अमन अरोड़ा कर रहे हैं। महिला सरपंच जसप्रीत कौर ने गांव में एलान किया है कि नशा सौदागर को पकड़वाने वाले शख्स को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
विशेष बातचीत में सरपंच जसप्रीत कौर ने बताया कि उनके गांव में बाहरी क्षेत्रों से नशे के सौदागर आकर नशे की डिलीवरी करते हैं। ये सौदागर नशे की डिलीवरी इधर-उधर करके आंख झपकते ही रफूचक्कर हो जाते हैं। इन्हें दबोचने के लिए इस अभियान का आगाज किया गया है। नशा तस्कर की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। जसप्रीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के