हरियाणा में बड़ा हादसा फतेहाबाद में सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, 12 लोग बहे; एक ने बचाई जान
गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है।
गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रतिया क्षेत्र के गांव महमडा से पंजाब के गांव जलालाबाद में विवाह समारोह में क्रूजर गाड़ी में सवार होकर एक ही परिवार के करीब 13 लोग विवाह कार्यक्रम खत्म होने के बाद शुक्रवार रात्रि को भारी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी सहित भाखड़ा नहर में गिर गए।
हालांकि एक व्यक्ति छिंदा सिंह क्रूजर गाड़ी के गिरने के बाद बाहर निकल आया और उसने वहां पर शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग एकजुट हो गए व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद राजवीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर भाखड़ा नहर में गिरे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।
इसी दौरान भाखड़ा नहर में गाड़ी में सवार एक 12 वर्षीय लड़का पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला। उसे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के लिए भेज गया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर भारी पुलिस बल, डॉक्टरों की टीम , ग्रामीण व प्रशासनिक अमला मौजूद था जो भाखड़ा नहर में गिरे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में लगा हुआ था।