जीएसटी इंस्पेक्टर के घर से पौने दो लाख बरामद, विजिलेंस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया
सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऊना टीम ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचे केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर के घर से 1.71 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। विजिलेंस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। विजिलेंस अब आरोपित से आगामी पूछताछ में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जीएसटी विभाग के अन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को विजिलेंस डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में टीम ने जीएसटी इंस्पेक्टर के किराए के निवास पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान 1.71 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। टीम अब इस धनराशि के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।
अब विजिलेंस यह पता लगाने में भी जुट गई है कि क्या अन्य लोगों से भी संदिग्ध लेन-देन हुआ है। बतां दे कि बीते दिन मंगलवार को विजिलेंस टीम ने केंद्रीय जीएसटी कार्यालय में एक जीएसटी इंस्पेक्टर को एक कारोबारी से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा था। उक्त व्यावसायी से रिर्टन भरी थी, जो गलत भरी गई थी। इसी के चलते उक्त जीएसटी इंस्पेक्टर उक्त व्यावसायी से 1.25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर कानून की मांग
देश में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है। लचीला कानून होने के चलते इस पर लगाम नहीं लग रही है
