दत्तात्रेय होसाबले के जन्मदिन पर लगा सेवा का संगम—59 लोगों ने किया रक्तदान
दत्तात्रेय होसाबले के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर
59 लोगों ने किया रक्तदान
चंडीगढ़, 1 दिसंबर: YRS Prefab की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसाबले के जन्मदिन को सेवा को समर्पित करते हुए आज चंडीगढ़ क्लब में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 59 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
युवा, वॉलंटियर्स और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। मेडिकल टीम ने पूरे कार्यक्रम को सुरक्षित और अनुशासित तरीके से संचालित किया तथा सभी दाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व प्रधान जसवंत सिंह राणा, Ink Web के MD कुलदीप वर्मा सहित कई प्रमुख सामाजिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
मीडिया से बात करते हुए श्री जसवंत सिंह राणा ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना हर नागरिक के भीतर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां समाज में एकता, सेवा और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करती हैं।
YRS Prefab के मैनेजिंग डायरेक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता रोहित शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है और दत्तात्रेय होसाबले जैसे पूर्णकालिक कार्यकर्ता राष्ट्रनिष्ठा और सेवा की श्रेष्ठ मिसाल हैं। उनका जीवन युवाओं को प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल करुणा का कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का प्रतीक है। राष्ट्रवाद शब्दों में नहीं, बल्कि चरित्र और कर्म में दिखाई देने वाली चेतना है। जब युवा समाजहित के कार्यों में आगे आते हैं, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है।
YRS Prefab ने भविष्य में भी समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और मानवता के कल्याण के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
