बड़ी खबरें
नई एसपी से पुलिस पेंशनर्स की बड़ी अपील: 'गार्ड ऑफ ऑनर' की परंपरा हर हाल में रहे जारी कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल नई एसपी से पुलिस पेंशनर्स की बड़ी अपील: 'गार्ड ऑफ ऑनर' की परंपरा हर हाल में रहे जारी कुनिहार पंचायत में ग्राम सभा की पहली बैठक संपन्न सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ कुनिहार, शिव तांडव गुफा में उमड़ा आस्था का महासैलाब कुनिहार सोलन के नम्बरदारों ने भरी हुंकार! मानदेय, टोल टैक्स और राजस्व भत्ते को लेकर सरकार से उठाईं बड़ी मांगें 20 पंचायतों की सेहत भगवान भरोसे! 150 मरीज रोज, फिर भी कुनिहार अस्पताल में एक भी MD विशेषज्ञ नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का फूटा गुस्सा  Gift Nifty के संकेत: क्या आज शेयर बाजार में आएगा तूफान या मिलेगी राहत? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल पर रहेगी दुनिया की नजर! स्वर्गीय श्री एल.आर. भारद्वाज जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा भक्तिसागर E20 पेट्रोल पर यू-टर्न! सौरव जोशी ने मानी गलती, Mercedes की जांच में सामने आई असली वजह सोलन जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा: कुमारी शीला अध्यक्ष, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित सोशल मीडिया विवाद: एक जैसे आरोप, अलग-अलग कार्रवाई? उठे कई कानूनी सवाल
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट शिमला को बम से उड़ाने की धमकी
भारत

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट शिमला को बम से उड़ाने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट | अपडेटेड: 17 Feb, 2026
इस लेख में

    ये भी पढ़ें

    डिस्ट्रिक्ट कोर्ट शिमला को बम से उड़ाने की धमकी शिमला के चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से मिली इस धम

    डिस्ट्रिक्ट कोर्ट शिमला को बम से उड़ाने की धमकी


    शिमला के चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से मिली इस धमकी से की सूचना से हडक़ंप मच गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल एवं सत्र प्रभाग शिमला के कार्यालय से एक आधिकारिक ईमेल प्राप्त हुआ था। ईमेल के माध्यम से कोर्ट परिसर में बम मौजूद होने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की टीम तुरंत चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट परिसर पहुंची। साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने अदालत भवन और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन जांच के दौरान कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

    पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(1)(ड्ढ), 351(3), 351(4) और 152 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकी भरी सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाता है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। फिलहाल कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है और कामकाज नियमित रूप से जारी है। गौर हो कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। आधिकारिक ईमेल पर मिली धमकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। तब भी शिमला पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी।