Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
एचपी शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी होगी सुदृढ़- जगत सिंह नेगी - NationNews
January 14, 2026
NationNews
Latest News

एचपी शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी होगी सुदृढ़- जगत सिंह नेगी

एचपी शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी होगी सुदृढ़- जगत सिंह नेगी

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा कलस्टर धन्यारा में लीची पौधरोपण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

मंडी, 31 अगस्त। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सदर विधानसभा क्षेत्र की धन्यारा पंचायत में एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत लीची पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस क्लस्टर में 17 हेक्टेयर भूमि पर लीची के 13 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। क्लस्टर से 65 परिवार लाभान्वित होंगे। 

बागवानी मंत्री ने बताया कि शिवा परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने क्लस्टर से जुड़ने वाले बागवानों से जागरूक रहने और अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया, तभी यह परियोजना सफल होगी। उन्होंने कहा कि शिवा परियोजना के पूरा होने पर 15 हजार से अधिक बागवान परियोजना से जुड़ जाएंगे। एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना पर 1398 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह परियोजना प्रदेश के सात जिलों में चलाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई भयंकर बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से कोई अतिरिक्त राहत प्रदेश सरकार को नहीं मिली है। केन्द्र से वही राशि मिली है जो आपदा के लिए हर राज्य को देय होती है। प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपए की राशि आपदा में राहत कार्यों पर खर्च की है। मकान के टूट जाने पर 7 लाख रुपये की राहत दी। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में मनरेगा में डंगों के निर्माण इत्यादि पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किये गए। जबकि इस वर्ष भी लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व प्रदेश का समान विकास करना है। पिछली सरकार में विकास कार्यों में बंदर बांट हुई है। सराज विधानसभा क्षेत्र में ही 16 हेलीपैड का निर्माण कर दिया गया। वहां हर दूसरे गांव में विश्राम गृहों का निर्माण करवा दिया, जो आज खाली पडे़ हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कर्ज लेकर घी पिया है और प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा है। संसाधनों के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, वहीं वर्तमान प्रदेश सरकार संसाधनों को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। 

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव व जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कमलेश कुमारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेश पटयाल, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी रामलाल शर्मा और चमन लाल ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत धन्यारा कुशमा देवी, ब्लॉक सेवादल के अध्यक्ष रविन्द्र पालसरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास, कार्यकारी अध्यक्ष जोध सिंह, एसडीएम कोटली असीम सूद, संयुक्त निदेशक बागवानी मध्य क्षेत्र विद्या प्रकाश बैंस, उप निदेशक बागवानी डॉ संजय गुप्ता, परियोजना निदेशक एचपी शिवा डॉ देवेन्द्र सिंह ठाकुर, एएसपी सागर चंद सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

हिमाचली सांसदों के सम्मान में समारोह आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल सरकार के काम काज में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना नई ऊर्जा से दम भरेंगे।

Nation News Desk

हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में चली वानिकी परियोजना की पाठशाला-14 वन मंडलों के एसएमएस व एफटीयू कॉ-ऑर्डिनेटर्स को सिखाई जीआईएस की बारीकियां

Nation News Desk

हिमाचल में महंगी नहीं होगी बिजली

Nation News Desk

हिमाचल में बिगड़ा मौसम, आज बारिश और बर्फबारी के आसार 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

Nation News Desk

हिमाचल में पानी घोटाला, टैंकरों की जगह दिए मोटरसाइकिल व कारों के नंबर; RTI में हुआ खुलासा

Nation News Desk

हिमाचल में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जा रहा व्यापक प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

Nation News Desk

हिमाचल में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार, शिमला में दे रहा था सेवाएं

Nation News Desk

हिमाचल में इसी माह से शुरू होगी 6297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश सरकार के सीपीएस रामकुमार चौधरी अपने जिले के एसपी से ही परेशान विधायक रामकुमार चौधरी बोले , लोग, फोर्स अन्य लोग भी परेशान है एसपी बद्दी से

Nation News (Haryana)

हिमाचल प्रदेश वोकेशनल स्टेट कोऑर्डिनेटर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग विभिन्न श्रेणियों के 21 पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करेगा

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश में पटवारी की बंपर भर्ती निकली है

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश में आज रविवार को साफ रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश के 20 शिक्षण संस्थानों को 3.90 लाख की ग्रांट

Nation News Desk

हिमाचल को चिट्टा कर रहा बर्बाद! माफिया युवतियों को लगवा रहा लत, फिर शारीरिक शोषण के साथ करवा रहा तस्करी

Nation News Desk

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीएम से लेकर सभी विधायकों के वेतन में कटौती

Nation News Desk

हिमाचल के हमीरपुर मे चलती कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे थे चार सवार

Nation News Desk

हिमाचल के हमीरपुर में अचानक हुए धमाके से युवक की चार अंगुलियां कटीं, पीजीआई रेफर, जानिए पूरा मामला

Nation News Desk