Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा - NationNews
December 14, 2025
NationNews
Latest News

प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा

प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा
राज्यपाल ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को रिपोर्ट तैयार कर सौंपने के आदेश दिए
 
प्रदेश में नशे के खिलाफ जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पंचायती राज संस्थानों और पंचायत समिति सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। पंचायत स्तर पर इस अभियान की सफलता के उपरांत इसे एकीकृत तरीके से शुरू कर पुलिस और शैक्षणिक संस्थानों को शामिल करके इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।  
राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताल शुक्ल की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ हुई बैठक के दौरान द्वारा यह निर्णय लिया गया। राज्यपाल ने विभाग को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सौंपने के आदेश दिए ताकि इसके लिए शीघ्र अति शीघ्र उचित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को इस संबंध में प्रभावी रूप से कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण विभाग बताया।
विभाग द्वारा इस क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ जागरूकता के लिए भी ग्रामीण स्तर पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा निवारण के खिलाफ आम आदमी की भागीदारी भी सुनिश्चिित होना बेहद जरूरी है। मादक पदार्थों की लत से जूझ रहे लोगों के लिए भी आम जनता का सहायक होना आवश्यक है। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए भी जनमानस का सहयोग अत्यंत आपेक्षित है।
 
उन्होंने ग्रामीण स्तर पर जनता को वीडियो संदेशों व प्रचार सामग्री के माध्यम से जानकारी व जागरूकता करने की आवश्यकता पर बल दिया। अनिरुद्ध सिंह ने इस पहल के प्रति सभी स्तरों पर हरसंभव विभागीय सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य को नशा मुुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा रहा है। उन्होंने नशा मुक्ति के संबंध में नियमों में बदलाव की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि सिंथैटिक नशे का सेवन एक बड़ी चुनौती। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यपाल के कुशल मार्गदर्शन व जिलों में तैनात उपायुक्तों के सक्रिय सहयोग से अभियान को सफलता मिलेगी। इस मौके पर  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव राजेश शर्मा, राज्यपाल के सचिव सी. पी. वर्मा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज निदेशक राघव शर्मा, अतिरिक्त निदेशक नीरज चांदला, अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

हिमाचली सांसदों के सम्मान में समारोह आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल सरकार के काम काज में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना नई ऊर्जा से दम भरेंगे।

Nation News Desk

हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में चली वानिकी परियोजना की पाठशाला-14 वन मंडलों के एसएमएस व एफटीयू कॉ-ऑर्डिनेटर्स को सिखाई जीआईएस की बारीकियां

Nation News Desk

हिमाचल में महंगी नहीं होगी बिजली

Nation News Desk

हिमाचल में बिगड़ा मौसम, आज बारिश और बर्फबारी के आसार 5 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट

Nation News Desk

हिमाचल में पानी घोटाला, टैंकरों की जगह दिए मोटरसाइकिल व कारों के नंबर; RTI में हुआ खुलासा

Nation News Desk

हिमाचल में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जा रहा व्यापक प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

Nation News Desk

हिमाचल में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार, शिमला में दे रहा था सेवाएं

Nation News Desk

हिमाचल में इसी माह से शुरू होगी 6297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश सरकार के सीपीएस रामकुमार चौधरी अपने जिले के एसपी से ही परेशान विधायक रामकुमार चौधरी बोले , लोग, फोर्स अन्य लोग भी परेशान है एसपी बद्दी से

Nation News (Haryana)

हिमाचल प्रदेश वोकेशनल स्टेट कोऑर्डिनेटर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग विभिन्न श्रेणियों के 21 पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करेगा

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश में पटवारी की बंपर भर्ती निकली है

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश में आज रविवार को साफ रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश के 20 शिक्षण संस्थानों को 3.90 लाख की ग्रांट

Nation News Desk

हिमाचल को चिट्टा कर रहा बर्बाद! माफिया युवतियों को लगवा रहा लत, फिर शारीरिक शोषण के साथ करवा रहा तस्करी

Nation News Desk

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीएम से लेकर सभी विधायकों के वेतन में कटौती

Nation News Desk

हिमाचल के हमीरपुर मे चलती कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे थे चार सवार

Nation News Desk

हिमाचल के हमीरपुर में अचानक हुए धमाके से युवक की चार अंगुलियां कटीं, पीजीआई रेफर, जानिए पूरा मामला

Nation News Desk