Breaking headlines, Indian politics news, tech updates today, viral news India, trending social media stories, daily world news, entertainment buzz, Bollywood breaking, sports updates, finance news, economy trends.
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सभी गांवों में दिया जाएगा खेलों का सामान और जिम खोलेंगे:नवीन जिंदल - NationNewsकुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सभी गांवों में दिया जाएगा खेलों का सामान और जिम खोलेंगे:नवीन जिंदल — NationNews
December 5, 2025
NationNews
Latest News

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सभी गांवों में दिया जाएगा खेलों का सामान और जिम खोलेंगे:नवीन जिंदल

सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलवाई शपथ

नेशन न्यूज़, चंडीगढ़ । कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने सांसद खेल प्रतियोगिता के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र कुरुक्षेत्र के सभी गांवों में युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेलों का सामान दिया जाएगा और सभी गांवों में जिम भी खोले जाएंगे। इस कार्य को एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा जिन गांवों में स्टेडियम बने हुए उनका सुधार करते हुए खेलों के सामान और कोचों का प्रबंध किया जाएगा। इससे से अगले साल का सांसद खेल महोत्सव और भी बेहतर होगा।
सांसद नवीन जिंदल शुक्रवार को द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिता के पहले फेज के खेलों का शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सांसद नवीन जिंदल, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सांसद खेल प्रतियोगिता का ध्वजारोहण और ट्राफी का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान बॉक्सर मनोज कुमार के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। सांसद नवीन जिंदल ने रस्साकस्सी और 100 मीटर दौड़ के साथ प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल ने युवाओं को नशे के दूर रहने और दूसरों का नशा छुड़ाने की शपथ दिलवाई।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि आज से धर्मनगरी में खेलों की मात्र शुरुआत की गई है। इस प्रतियोगिता को यहीं पर नहीं रुकने दिया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देश मजबूत हो, युवा फिट हों। इसके लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया अभियान भी चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए खेल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खिलाड़ी की बॉडी फिट, माइंड फिट रहता है।
उन्होंने कहा कि जिस युवा को किसी भी खेल में रुचि हो जाएगी, वो खेल उस खिलाड़ी के लिए जुनून बन जाएगा। जब किसी भी खिलाड़ी में खेल के प्रति जुनून बन जाता है तो वो हर प्रकार के नशे से दूर रहता है। युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए खेलों में लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के खेलों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप ढाई प्रतिशत आबादी का प्रदेश 20 प्रतिशत से ज्यादा मेडल हरियाणा के होते हैं।

3 चरणों में होगी सांसद खेल प्रतियोगिताएं : नवीन जिंदल

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन 3 चरणों में किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के लिए 3.3 लाख खिलाडिय़ों ने पंजीकरण करवाया है। पहले चरण का शुभारंभ आज से किया गया है, जो 22 नवंबर तक चलेगी। दूसरे फेज की प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी। इसी तरफ तीसरे फेज की प्रतियोगिताएं 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगी। इन प्रतियोगिताओं का समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को किया जाएगा।

Related posts

हिमाचली सांसदों के सम्मान में समारोह आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल सरकार के काम काज में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना नई ऊर्जा से दम भरेंगे।

Nation News Desk

हिमाचल वन अकादमी सुंदरनगर में चली वानिकी परियोजना की पाठशाला-14 वन मंडलों के एसएमएस व एफटीयू कॉ-ऑर्डिनेटर्स को सिखाई जीआईएस की बारीकियां

Nation News Desk

हिमाचल में महंगी नहीं होगी बिजली

Nation News Desk

हिमाचल में पानी घोटाला, टैंकरों की जगह दिए मोटरसाइकिल व कारों के नंबर; RTI में हुआ खुलासा

Nation News Desk

हिमाचल में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जा रहा व्यापक प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

Nation News Desk

हिमाचल में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार, शिमला में दे रहा था सेवाएं

Nation News Desk

हिमाचल में इसी माह से शुरू होगी 6297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश सरकार के सीपीएस रामकुमार चौधरी अपने जिले के एसपी से ही परेशान विधायक रामकुमार चौधरी बोले , लोग, फोर्स अन्य लोग भी परेशान है एसपी बद्दी से

Nation News (Haryana)

हिमाचल प्रदेश वोकेशनल स्टेट कोऑर्डिनेटर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग विभिन्न श्रेणियों के 21 पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करेगा

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश में आज रविवार को साफ रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक आयोजित

Nation News Desk

हिमाचल प्रदेश के 20 शिक्षण संस्थानों को 3.90 लाख की ग्रांट

Nation News Desk

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीएम से लेकर सभी विधायकों के वेतन में कटौती

Nation News Desk

हिमाचल के हमीरपुर मे चलती कार में अचानक लगी आग, अंदर बैठे थे चार सवार

Nation News Desk

हिमाचल के मंडी धर्मपुर में HRTC की 17 बसें बहीं, 100 दुकानें तबाह, दरंग में उफनते नाले में बहे 2 युवक

Nation News Desk

हिमाचल के डिपुओं में आज से मिलेगा राशन

Nation News Desk

हिमाचल के चंबा में तीमारदार ने पीट दिया डॉक्टर, वार्ड से बाहर जाने को कहा था; रॉड से किया हमला

Nation News Desk

हिमाचल के कांगड़ा में चिट्टे के साथ पकड़ा गया था पटवारी, राजस्व विभाग ने किया निलंबित

Nation News Desk
error: Content is protected !!