
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का 350 से ज्यादा कर्मचारियों ने उठाया लाभ।
नेशन न्यूज, चंडीगढ़ । वर्ल्ड डायबिटीज डे पर डॉ. अनेजा के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं डायबिटीज अवेयरनेस लेक्चर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जांच शिविर में पहुंचे मेदांता हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ ने स्वास्थ्य जांच की। नियमित स्वास्थ्य जांच से न केवल बीमारियों की पहचान होती है, बल्कि यह जीवनशैली में सुधार करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। केयू स्वास्थ्य केन्द्र के सीनियर मेडिकल ऑफिसर एवं RSSDI मेंबर डॉ अनेजा ने कहा कि डायबिटीज अवेयरनेस ,फर्स्ट एड ट्रेनिंग वर्कशॉप एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आरोग्य भारती के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका लाभ लगभग 350 से ज्यादा लोगों ने लिया हैं। डॉ. अनेजा ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज, शिक्षण संस्थान व राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकता है। स्वास्थ्य जांच से जीवन प्रत्याशा में वृद्धि तो होती ही है इसके साथ ही कईं गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
डॉ. अनेजा ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर छोटी आदतें — बड़ी सेहत
आज एक सरल संदेश:
🔵 1. चीनी कम करें
शुरुआत सिर्फ चाय की चीनी से नहीं —
बिस्कुट, नमकीन, जूस, बेकरी में भी चीनी छुपी होती है।
🔵 2. रोज़ 20–30 मिनट चलें
हल्की वॉक भी आपके शुगर लेवल, नींद और मूड — तीनों सुधार देती है।
🔵 3. साल में एक बार स्क्रीनिंग ज़रूरी
HbA1c, फास्टिंग शुगर, BP, और वजन —
छोटे टेस्ट, बड़ा फर्क।
🔵 4. तुरंत बदलाव की ज़रूरत
युवा उम्र में डायबिटीज़ तेजी से बढ़ रही है।
आज की आदतें कल की बीमारी तय करती हैं।अपने लिए 20 मिनट निकालें।
चलें, पानी पिएं, और एक छोटी चीज़ बिना चीनी की चुनें ।
