चंडीगढ़ कैट ने की कार्यकारिणी घोषित
हरीश गर्ग पुनः बने कैट के अध्यक्ष
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर । आज कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चंडीगढ़ चैप्टर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर कर के नई कार्यकारिणी का गठन दिल्ली से कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव एवं चंडीगढ़ के प्रभारी श्री सुमित अग्रवाल जी की देखरेख में होटल राजश्री में हुआ, जिस में चंडीगढ़ टीम कैट द्वारा व्यापारियों के लम्बित मामलों पर भी चर्चा हुई ओर सुमित अग्रवाल जी ने टीम कैट को दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री कैट एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल से बात करके जिस भी मंत्रालय का विषय हुआ, उसके मंत्री से मिलकर सभी मुद्दों का एक समय सीमा में हल करवाने का वायदा किया।
नई कार्यकारिणी में कैट ने फिर से हरीश गर्ग में विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष बनाया और प्रेम कौशिक को सलाहकार बनाया गया है।
महासचिव भीम सेन के साथ साथ पवन गर्ग, राजकुमार सिंगला, श्रीराम जायसवाल, हरिशंकर मिश्रा, रमेश दुग्गल, नरेश कुमार,को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि नीरज गोयल, उमेश गुप्ता, कैलाश गर्ग, बजरंग अग्रवाल,अशोक जी को सचिव बनाया गया है।
मनमोहन गोयलसएवं मुकेश गर्ग को संयुक्त सचिव एवं अजय सिंगला को संगठन सचिव एवं रमेश सिंगला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी के साथ-साथ सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी अनिल सिंघल एवं लीगल एडवाइजर की जिम्मेदारी पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के एडवोकेट जहान सिंह को दी गई है।
