दिल्ली ब्लास्ट हमलों के लिए 32 वाहन तैयार करने का था प्लान, बड़े पैमाने पर तबाही मचाने का था मकसद; इतना विस्फोटक खरीदा था
दिल्ली ब्लास्ट में एक और नया खुलासा हुआ है। i20 और इकोस्पोर्ट कार के बाद यह पता चला कि 32 अन्य पुराने वाहनों को तैयार करने की तैयारी चल रही थी, जिनमें विस्फोटक लगाए जा सकते थे। यह दर्शाता है कि आतंकी समूह बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की फिराक में था।
दिल्ली के लाल किले के पास हुए एक कार धमाके से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश का खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को पर्दाफाश किया है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों ने कई जगहों पर हमले करने के लिए लगभग 32 पुराने वाहनों को विस्फोटक से लैस करने की योजना बनाई थी। यह खुलासा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे की ओर इशारा करता है।
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि चल रही जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने हमलों में इस्तेमाल के लिए एक i20 और एक इकोस्पोर्ट वाहन को मॉडिफाई करने का काम शुरू कर दिया था। जांच टीम अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या सिलसिलेवार विस्फोटों को अंजाम देने की इस व्यापक योजना के तहत इसी तरह के और भी वाहन तैयार किए जा रहे थे
